राजधानी रायपुर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा तालाब के पास का है, जहां चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई गई।
.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। वीडियो में यश नाम का युवक दूसरे लड़के को सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाने के आरोप में धमका रहा है। चाकू की नोक पर वह लड़के को पैर छूने के लिए मजबूर करता है।

चाकू दिखाकर युवक को पैर छूने की धमकी देता हुआ आरोपी।
पीड़ित लड़का विरोध करने की कोशिश करता है, लेकिन डर के चलते विवश होकर माफी मांगता है। पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे लोगों में खौफ का माहौल है।
इससे पहले भी वीडियो हुए वायरल
रंगदारी दिखाने और वर्चस्व बनाए रखने के लिए आरोपी सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो वायरल करते है। वर्चस्व दिखाने के लिए इस तरह की घटना का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी वीडियो आदतन अपराधियों ने वायरल किए और पुलिस ने कार्रवाई की है।

सीएसपी राजेश देवांगन।
शिकायत नहीं आई, लेकिन जांच कर रहे
वायरल वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने सीएसपी पुरानी बस्ती से चर्चा की। सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया, कि किसी भी तरह की शिकायत इस केस की अब तक नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
<
