कांग्रेस ने कोतवाली में सौंपा एफआईआर के लिए आवेदन
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पिंटू महादेवन के द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कोतवाली थाना अम्बिकापुर में एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम TS सि
.
कांग्रेस ने आरोप लगाया गया कि पिंटू महादेवन केरल राज्य में भाजपा के प्रवक्ता की हैसियत से टीवी डिबेट में हिस्सा लेते हैं। वे पूर्व में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का केरल राज्य का अध्यक्ष रहा है। नेपाल में हुए प्रदर्शन पर एक मलयाली चैनल के डिबेट में उसने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी के सीने को गोलियों से चीरने की बात कही थी।
उसने कहा था कि नेपाल जैसे प्रदर्शन भारत में संभव नहीं है, क्योंकि देश मोदी जी के साथ खड़ा है, अगर राहुल गांधी ने सपने में भी ऐसा सोचा तो उसका सीना गोलियों से चीर दिया जाएगा।

सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर की निंदा
खुलेआम धमकी से सुरक्षा की चिंता कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टीवी डिबेट में खुलेआम दी गई इस धमकी से कांग्रेस में व्यापक आक्रोश के साथ ही राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्याप्त है। पूर्व में भी राहुल गांधी की दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आतंकवादी हमलों में हत्या हो चुकी है।
पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता का बयान यह प्रदर्शित करता है कि वे लोकतांत्रिक प्रतिरोध को बर्दाश्त नहीं कर सकते। ज्ञापन सौंपने के दौरान इंद्रजीत धंजल, अनूप मेहता, जमील खान, वेद प्रकाश शर्मा, निकी खान, मो इमरान, दिनेश शर्मा, आशीष शील, जमशेर खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीएस बोले-भाजपा में आपराधिक और आतंकी मानसिकता को शरण पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने लाइव टीवी पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को हत्या की धमकी दी। यह अक्षम्य और कानूनन अपराध है। यह सिर्फ़ किसी नेता के खिलाफ़ नहीं, बल्कि किसी भी नागरिक के खिलाफ़ हो तो भी ऐसा कहना अपराध ही है।
लोकतंत्र में राजनैतिक असहमतियों पर बातचीत संविधान और शांति के दायरे में होनी चाहिए। हिंसा और हिंसक भाषा की कोई जगह नहीं। ऐसे बयान दिखाते हैं कि राहुल गांधी की निर्भिक लड़ाई से भाजपा-आरएसएस बुरी तरह घबरा गए हैं और उनका असली चेहरा सामने आ रहा है।
सिंहदेव ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा जी से मांग करता हूँ कि दोषी पर तुरंत और सख़्त कार्रवाई करें। अगर ऐसा नहीं होता तो यह साफ़ है कि भाजपा अपराधियों और आतंकी मानसिकता को शरण दे रही है।
<
