![]()
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब सीधे लोगों की जेब और रसोई तक पहुंच गया है। रायपुर में सूखे मेवे 30% तक महंगे हो गए हैं, जबकि मिठाइयों के दाम 50 से 500 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। खाड़ी देशों में जारी युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे ईरान, कुवैत, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया, वियतनाम और कतर से आने वाले मेवों की आपूर्ति बाधित है और कीमतों में तेज उछाल आया है। बादाम, काजू, पिस्ता, अंजीर और अखरोट सभी महंगे हुए हैं। लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने से ऑटोमोबाइल, पेट्रोकेमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य तेल 2 से 30% तक महंगे हुए हैं। स्टील, एल्युमीनियम और सेमीकंडक्टर चिप की कमी से मोबाइल 5000 रुपए तक महंगे हुए हैं। 15 अप्रैल से कारों के दाम 10% बढ़े, जिससे 5–25 लाख की कारें 50 हजार से एक लाख तक महंगी हो गईं। इन देशों से आयात
ईरान, कुवैत
खजूर, अंजीर, केसर
अफगानिस्तान
अंजीर, खुबानी, बादाम
कैलिफोर्निया
बादाम, अखरोट
वियतनाम काजू
कतर-अन्य देश: खजूर ऑटो सेक्टर पर असर : ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पुनीत पारवानी के मुताबिक कच्चे माल की कमी से ऑटो पार्ट्स 10–12% महंगे हुए हैं, जबकि लुब्रिकेंट ऑयल 50 रु. प्रति लीटर बढ़ा है। दोपहिया वाहनों पर 500 से 1500 रु. और कारों पर 5 हजार से 50 हजार तक का इजाफा हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स 5-10% महंगे : राज्य मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वासवानी के अनुसार ताइवान में चिप मैन्युफैक्चरिंग व शिपिंग डिले से इलेक्ट्रॉनिक्स 5-10% महंगे हुए। 10-20 हजार के मोबाइल 1000-3000 और 50 हजार से ऊपर के 5000 रुपए तक महंगे हुए। महंगाई का दर्द दुकान पहुंचे, तब पता चला बढ़ गई कीमत
<
