राजनांदगांव | हाईटेक बस स्टैंड के सामने बने मुक्कड़ को खत्म नहीं किया जा रहा है। यहां सड़क किनारे ही आसपास के क्षेत्र का कचरा फेंका जा रहा है। दुकानदार भी अपना कचरा यही डंप कर रहे हैं। जिससे पूरे हिस्से में गंदगी फैल रही है। मुक्कड़ में डंप किए जा रहे कचरे को नियमित रुप से उठाया भी नहीं जा रहा है। जिससे शहर के प्रमुख हिस्से में गंदगी का आलम है। परेशानी बढ़ रही है।
<
