Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Those responsible for the death of Mahima, who was going to Dongargarh, were arrested. | डोंगरगढ़ जा रही छात्रा की मौत के जिम्मेदार गिरफ्तार: पुलिस बोली- नाबालिग चला रहा था गाड़ी; मालिक ने सच छिपाने पेश किया फर्जी ड्राइवर – Chhattisgarh News
Breaking News

Those responsible for the death of Mahima, who was going to Dongargarh, were arrested. | डोंगरगढ़ जा रही छात्रा की मौत के जिम्मेदार गिरफ्तार: पुलिस बोली- नाबालिग चला रहा था गाड़ी; मालिक ने सच छिपाने पेश किया फर्जी ड्राइवर – Chhattisgarh News

By adminSeptember 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 101758647354 1758855367
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई की रहने वाली होनहार छात्रा महिमा साहू की एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना 22 सितंबर की है। जब वह भिलाई से पैदल डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए निकली थी। तभी राजनांदगांव में स्पीड से आई थार ने छात्रा को कुचल दिया। जिससे उसकी ज

.

इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो आरोपी भिलाई-दुर्ग के हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में जानकारी दी है कि थार को चला रहा व्यक्ति नाबालिग था।

जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था। हादसे के बाद सच्चाई छिपाने की भी कोशिश की गई। वाहन मालिक और उसके साथी ने पुलिस के सामने एक फर्जी ड्राइवर पेश किया गया।

लड़की को थार से कुचलने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

लड़की को थार से कुचलने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

पुलिस ने इस मामले में इन चार आरोपी गिरफ्तार

  1. रजत सिंह (31 साल), निवासी भिलाई, यही थार का असली मालिक है।
  2. नयन सिंह उर्फ छोटू (31 साल), निवासी जयंती नगर दुर्ग, जिसने वाहन किराए पर लिया।
  3. राजू कुमार धुर्वे (26 साल), निवासी कबीरधाम, जिसे फर्जी ड्राइवर बनाकर पेश किया गया।
  4. नाबालिग आरोपी, जिसने गाड़ी चलाकर यह हादसा किया।

पुलिस ने बताई ये कहानी

हादसे के बाद थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव की टीम ने जांच शुरू की। वाहन स्वामी रजत सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नाबालिग की जगह राजू धुर्वे को ड्राइवर बताने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में सच सामने आ गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन में जांच आगे बढ़ाई गई। आरोपियों पर धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और 199(क) मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

घटना राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना इलाके की है। जहां थार ने युवती को रौंद दिया।

घटना राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना इलाके की है। जहां थार ने युवती को रौंद दिया।

हर दिन बदल रही कहानी, पुलिस की जांच भी सवालों के घेरे में

महिमा साहू की हिट एंड रन में मौत के बाद पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। वाहन चालक रजत सिंह के परिजनों का कहना है कि रजत ने पुलिस की मदद की है।

उन्होंने जैसा-जैसा बोला वैसा किया है। लेकिन अब रजत को ही फंसाया जा रहा है। हालांकि सोमनी पुलिस ने परिजनों के इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया है।

रजत से जब्त की गई है थार

पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन महिंद्रा थार (क्रमांक सीजी 04 क्यूसी 8007) को वाहन मालिक रजत सिंह से जब्त की गई है। वाहन मालिक ने जानबूझकर मुख्य ड्राइवर को बचाने के उद्देश्य से गलत ड्राइवर राजू कुमार धुर्वे को पुलिस के सामने पेश किया।

जिससे घटना के संबद्ध में पूछताछ करने पर सही बताया और घटना में शामिल नहीं होना बताया है। मुख्य आरोपी ड्राइवर को बचाने के लिए रजत ने अपने आप को आरोपी बताया।

comp 91758643858 1758855466

दोस्तों के साथ पैदल निकली थी महिमा

20 साल की महिमा साहू 2023 में 12वीं की टॉपर थी। राज्य में 6वां रैंक हासिल किया था। IAS की तैयारी कर रही थी। कलेक्टर बनना चाहती थी। वहीं, पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी भी कर रही थी। घटना सोमनी थाना इलाके की है।

बता दें, कि महिमा ने सरकारी नौकरी लगने के तीन साल पहले मन्नत मांगकर डोंगरगढ़ जाने का संकल्प लिया था। यह तीसरा और अंतिम वर्ष था। आठ महीने पहले ही उसे कोंडागांव में सरकारी नौकरी मिली थी।

ग्राम मनकी (राजनांदगांव-दुर्ग जीई रोड) के पास तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिमा को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

पैदल डोंगरगढ़ जा रही छात्रा को थार ने कुचला,मौत:12वीं की टॉपर रही महिमा IAS की तैयारी कर रही थी; पोस्ट-ऑफिस में जॉब करती थी

a6afb5d9 481a 457c b363 9044b9e874001758644608 1758855764

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे को थार ने कुचल दिया। हादसे में भिलाई की रहने वाली छात्रा महिमा साहू की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हवन पूजन के साथ 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का समापन

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067691
Views Today : 27
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 3968
Total views : 88619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.