Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Thieves broke into a businessman’s house and stole 1 crate of tomatoes. | व्यापारी के घर घुसे चोर, 1 कैरेट टमाटर ले गए: कोरबा में गाड़ी से पेट्रोल भी निकाला; नकाब पहने थे आरोपी – Korba News
Breaking News

Thieves broke into a businessman’s house and stole 1 crate of tomatoes. | व्यापारी के घर घुसे चोर, 1 कैरेट टमाटर ले गए: कोरबा में गाड़ी से पेट्रोल भी निकाला; नकाब पहने थे आरोपी – Korba News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 15 7 1761290722
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में एक टमाटर व्यापारी के घर चोरी हुई है। चोरों ने घर के आंगन में रखे टमाटर के कैरेट और गाड़ी से पेट्रोल चुरा लिया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के गायत्री नगर मानिकपुर बस्ती का

.

पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, 2 युवक उनके घर में चोरी करने घुसे थे। जिन्होंने 1 कैरेट टमाटर चुराया, जिसकी कीमत 800 रुपए है। गाड़ी से पेट्रोल भी निकालकर ले गए। वहीं, थैली में रखा 800 रुपए नगद भी चुराए। इनमें एक युवक नकाब पहना हुआ था। फिलहाल दोनों की तलाश पुलिस कर रही है।

टमाटर का एक कैरेट गायब था।

टमाटर का एक कैरेट गायब था।

चोरी की घटना का अगले दिन पता चला

पीड़ित व्यापारी शंभू टंडन, जो गायत्री नगर मानिकपुर के निवासी हैं, शहर के आसपास के बाजारों में सब्जी का व्यापार करते हैं। उन्होंने मंडी से टमाटर के कैरेट लाकर घर पर रखे थे ताकि उन्हें बाजार में बेचा जा सके। सुबह जब उन्होंने कैरेट गिने, तो एक कैरेट कम पाया। साथ ही, उनकी गाड़ी से पेट्रोल भी चोरी हो गया था।

चोरी का पता चलने पर शंभू टंडन ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए। इनमें से एक युवक नकाबपोश था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला हुआ था। वे बेखौफ होकर आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

2 चोर घर में घुसे थे।

2 चोर घर में घुसे थे।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

व्यापारी शंभू टंडन ने बताया कि चोरी हुए टमाटर की कीमत लगभग 800 रुपए है, क्योंकि वर्तमान में टमाटर 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। चोरों ने एक थैली में रखे लगभग 800 रुपए नकद भी चुरा लिए हैं। इस संबंध में मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

चोरी से पहले रेकी की आशंका

शंभू टंडन ने आशंका जताई है कि चोर आसपास की बस्ती के नहीं हैं और उन्होंने चोरी से पहले रेकी की होगी। स्थानीय लोगों ने भी चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। मानिकपुर चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कोलकाता-पुणे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण लिया फैसला, एक घंटे बाद फिर से भरी उड़ान

April 30, 2026

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.