Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Thief asked for lift and ran away with tailor, arrested | लिफ्ट मांग टेलर लेकर भागा चोर, गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Thief asked for lift and ran away with tailor, arrested | लिफ्ट मांग टेलर लेकर भागा चोर, गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
db 1604320813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

शहर से लगे बिलासपुर रोड पर सांड़बार बैरियर के पास एक शातिर युवक ने चालक से लिफ्ट मांगी और मौका पाते ही उसका ट्रेलर लेकर भाग निकला। हालांकि, चालक ने तुरंत दूसरी गाड़ी से पीछा किया और लखनपुर में घेराबंदी कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के अनूपपुर मुंडा निवासी संतोष राठौर, आदित्य टेलर सर्विस (टाटीबंध, रायपुर) में चालक है। 17 अक्टूबर को वह थ्रेशर मशीन लोड कर अंबिकापुर पहुंचा था और 18 अक्टूबर को अनलोड करने के बाद वापस रायपुर लौट रहा था। मणिपुर के पास सांड़बार बैरियर पर एक युवक ने संतोष से लिफ्ट मांगी और खुद को ड्राइवर बताया।

थोड़ी दूर आगे जोगीबांधा में संतोष राठौर पानी खरीदने के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी। इसी बीच लिफ्ट लेकर बैठा आरोपी युवक ट्रेलर लेकर भाग निकला। चालक संतोष ने तुरंत पीछे से आ रहे अपनी ही कंपनी के एक अन्य ट्रेलर को रुकवाया, जिसका चालक सीताराम राठौर था।

दोनों ने मिलकर तेजी से आरोपी का पीछा करना शुरू किया। लखनपुर बस्ती के पास आरोपी विपिन सिंह बादी ट्रेलर को मोड़ते समय नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे फंस गया। ट्रेलर फंसते ही आरोपी युवक भागने लगा, जिसे दोनों चालकों ने दौड़कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललाती निवासी विपिन सिंह बादी के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया। फिलहाल, पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने वाहन चालकों के सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ऐसी घटना का शिकार होने पर तत्काल पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर आधार इनएक्टिव किया:सरकारी योजनाओं फायदा मिलना बंद हुआ, प्रशासन से एक्टिव करने की मांग

April 28, 2026

शिवसेना ने गौवंश को राज्य माता का दर्जा मांगा:सड़कों पर सुरक्षा नहीं, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहीं गायें; पेयजल की मांग

April 28, 2026

कवर्धा में भारत माता चौक से हटा अतिक्रमण:सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई, स्थानीय लोग लम्बे समय से कर रहे थे मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069099
Views Today : 110
Views Last 7 days : 1011
Views Last 30 days : 4162
Total views : 90094
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.