Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बाक्साइट पर फिर मचेगा बवाल,भाजपा 4 सितंबर को सरधापाठ में करेगी विशाल विरोध प्रदर्शन,दिग्गज भाजपा नेताओं का लगेगा जमावड़ा,जिले में औद्योगिकरण को लेकर जारी राजनीतिक दांप पेंच का दौर
राजनीति

बाक्साइट पर फिर मचेगा बवाल,भाजपा 4 सितंबर को सरधापाठ में करेगी विशाल विरोध प्रदर्शन,दिग्गज भाजपा नेताओं का लगेगा जमावड़ा,जिले में औद्योगिकरण को लेकर जारी राजनीतिक दांप पेंच का दौर

By AdminSeptember 1, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG20210118141721
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक के सरधापाठ में 4 सितंबर को बाक्साइट उत्खनन के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि जशपुर की हरितिमा और अस्तित्व को बचाने के लिए इस प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,भाजयुमा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,सांसद श्रीमती गोमती साय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत के साथ कद्दावर आदिवासी नेता और जनजातिय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत नेतृत्व करेगें। उन्होनें बताया कि इनके साथ जिलाध्यक्ष रोहित साय,पूर्व विधायकों के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल होगें। भाजपा का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल होगें। जानकारी के लिए बता दें कि बाक्साइट उत्खनन का यह मामला बीते दिनों 22 अगस्त को कथित रूप से पकरीटोली में जनसुनवाई के आयोजन किए जाने से संबंधित एक सरकारी आदेश के इंटरनेट मिडिया में वायरल होने के बाद गरमाया है। इस आदेश में बताया गया है कि पकरीटोली के 128 हेक्टेयर भूमि से बाक्साइट उत्खनन के लिए पट्टा जारी किया जाना है। हालांकि मामला गरमाने के बाद छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने इस नोटिस को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि उसकी ओर से पकरीटोली में जनसुनवाई के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे सियासी तीर –
बाक्साइट उत्खनन का यह मामला सामने आने के बाद से आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले का सियासी पारा गरमाया हुआ है। भाजपा ने इस मामले को हाथो हाथ लेते हुए प्रदेश सरकार और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए,लगातार हमला कर रही है। बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस की साढ़े तीन साल के कार्यकाल में जिले में औद्योगिकरण की हलचल बढ़ी है। जनभावना की उपेक्षा कर,सरकार,जशपुर की प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के पर्यावरण को नष्ट करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के इस राजनीतिक हमले के बाद कांग्रेस की ओर से जवाबी मोर्चा सम्हालते हुए संसदीय यूडी मिंज और जशपुर के विधायक विनय कुमार भगत ने स्पष्ट किया था कि किसी भी स्थिति में जशपुर में यहां के पर्यावरण को प्रभावित करने वाले उद्योग को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन दोनों ही नेताओं ने जारी किए गए बयान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हुई चर्चा के बाद प्रस्तावित जनसुनवाई के निरस्त होने की बात भी कही थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

आज पदभार सम्हालेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी सहित शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

December 9, 2025

सड़क किनारे से हटाई गई मांसाहार दुकान,जशपुर फोरम की बैठक का शहर में दिखने लगा असर,मांसाहार बाजार को यहां शिफ्ट करने की है तैयारी……….पढ़िये पूरी खबर

December 5, 2025

जनवरी मे हो सकता है नगर पालिका जशपुर मे उप चुनाव, दो पार्षदो ने दिया इस्तीफा, क्या बदलेगी नगर सरकार की राजनीतिक तस्वीर……. पढ़िए पूरी खबर

December 5, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

048452
Views Today : 16
Views Last 7 days : 953
Views Last 30 days : 4966
Total views : 64264
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.