Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ना गाय है, ना चारा है, भ्र्ष्टाचार का ठिकाना है, गोठान की स्थिति देख, सांसद गोमती साय ने कसा तंज, देखिये जिला मुख्यालय के पास स्थित गोठान की बदहाली
राजनीति

ना गाय है, ना चारा है, भ्र्ष्टाचार का ठिकाना है, गोठान की स्थिति देख, सांसद गोमती साय ने कसा तंज, देखिये जिला मुख्यालय के पास स्थित गोठान की बदहाली

By AdminMay 22, 2023Updated:May 22, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%A8 4
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर(द ब्लेज ई न्यूज)  विधान सभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में गोठान को लेकर राजनीति तेज हो गई है. एक और सत्तारूढ़ कांग्रेस  नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना को अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं भाजपा ने गोठान के आड़ में हुए भ्र्ष्टाचार की पोल खोलने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. रविवार को रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र की सांसद गोमती साय के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिला मुख्यालय जशपुर के

gothan
ग्राम पंचायत जशपुर के गोठान में क्षतिग्रस्त चाराटंकी को देखती सांसद गोमती साय

समीप स्थित ग्राम पंचायत जशपुर के बाधरकोना गोठान पहुंचे. यहां की हालत देख कर सांसद ने कहा कांग्रेस सरकार का दावा कितना खोखला है इसका अंदाजा जिला प्रशासन के नाक के नीचे स्थित गोठान की बदहाली को देख कर लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गोठान को सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, वहां एक भी गाय नहीं है. चारा के नाम पर कुछ भी नहीं है. पानी के लिए जो हैण्ड पंप खुदाई किया गया है, उसमे पानी ही नहीं है. गाय को चारा और पानी देने के लिए जो टंकी बनाये गए हैं तो बिना किसी उपयोग के टूट चुके है.

IMG 20230521 171650
गोठान में खोदे गए हैण्ड पंप से पानी नदारद

इस दौरान सांसद गोमती साय और जिला पंचायत की अध्यक्ष रायमुनी भगत ने स्थानीय रहवासियों से भी गोठान के संबंध में चर्चा की. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गोठान में आज तक उन्होंने गाय नहीं देखा है. मल्टी एक्टिविटी से अनजान ग्रामीणों ने स्व सहायता समूह के माध्यम से होने वाले आय प्राप्त होने से साफ़ इंकार किया. सांसद गोमती साय ने कहा कि गोठान के नाम पर भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का खुल कर दुरूपयोग किया है. पूरे प्रदेश में अरबो रूपये सरकार फूँक चुकी है. इस राशि का उपयोग जनता को रोजगार देने और बुनियादी ढांचा विकसित करने में किया जाता तो, छत्तीसगढ़ की तस्वीर आज दूसरी होती. इस दौरान भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, रायगढ़ लोक सभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोमती साय, जनपद उपाध्यक्ष राज कपूर भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान, मिडिया प्रभारी फैजान खान, शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, मुन्नी गुप्ता सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

IMG 20230521 171959
स्थानीय ग्रामवासियो से चर्चा करतीं सांसद श्रीमती गोमती साय

दस गोठान का निरीक्षण करेगी सांसद
भाजपा के गोठान अभियान के तहत सांसद गोमती साय, जशपुर जिले के दस गोठान का निरीक्षण कर, सरकार के खोखले दावे की पोल खोलेगी. भाजपा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

आज पदभार सम्हालेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी सहित शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

December 9, 2025

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर

October 24, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069440
Views Today : 91
Views Last 7 days : 1011
Views Last 30 days : 4137
Total views : 90449
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.