Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर
Top news

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर

By AdminOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
saisai
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए दो साल में ऐतेहासिक कदम उठाएं है। जशपुर में मेडिकल कालेज शुरू करने के लिए 220 बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे बजट में स्वीकृति देते हुए इसके लिए 32 करोड़ की राशि भी जारी कर चुकी है।इसके लिए कांग्रेसियों को चिंता करने की नहीं जानकारी लेने की जरूरत है। जशपुर की जनता मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में जिले के हो रहे विकास की प्रत्यक्ष गवाह है। प्रस्तावित मेडिकल कालेज के संबंध में उन्होनें बताया कि इस अस्पताल के निर्माण के लिए चराईडांड़ के पास जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। यह अस्पातल आगे चल कर मेडिकल कालेज का रूप लेगा। इस बीच,50 सीट से अस्थायी मेडिकल कालेज की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके लिए जशपुर के झरगांव में संचालित पालिटेक्निक कालेज भवन और कौशल विकास केंद्र भवन का प्रस्ताव रखा है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सालिक साय ने कहा कि मेडिकल कालेज शुरू हो जाने से जशपुर जिले की जनता की एक बरसों पुराना सपना पूरा हो जाएगा। इस बारे में कांग्रेसी पांच साल सरकार में रहने के दौरान सोच भी नहीं सके।

24octjsp1
जिले में 24 एंबुलेंस और 2 ट्रामा वैन –
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बताया कि इस समय जिले में 24 एंबुलेंस लोगों को सेवाएं दे रही है। कांग्रेस के शासन काल में इसकी संख्या 10 तक सिमटी हुई है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां कुनकुरी में एक एलएस एंबुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस) भी शामिल है। इसके साथ ही नारायणपुर,तपकरा,फरसाबहार,दुलदुला,कोल्हेनझरिया,करडेगा में एक-एक एंबुलेंस तैनात है। जिले के सभी 8 ब्लाक में एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिले में कहीं भी एंबुलेंस और शव वाहन की कोई कमी नहीं है।

24octjsp2
सालिक साय,अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर।

गांव से लेकर शहर तक अस्पतालों का विस्तार –
सालिक साय ने कहा कि बीते दो साल के अंदर जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार ने काम किया है। जिला मुख्यालय में 35 करोड़ की लागत से जगदेव राम स्मृति अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह अस्पताल सीटी स्केैन,एमआरआई,आपातकालिन चिकित्सा जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस होगा। इसके लिए आवश्यक सभी पदों में भर्ती के लिए स्वीकृृति देते हुए,प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही कुनकुरी में 8 करोड़ की लागत से मातृ शिशु अस्पताल और डायलिसिस केंद्र की स्वीकृति भी मिल चुकी है। जशपुर में फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के लिए 14 करोड़ और कोतबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 4.37 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। गंभीर बीमारी से जूझ रहे जिलेवासियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंर्तगत 62 मरीजों को 2.85 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067556
Views Today : 65
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3890
Total views : 88479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.