Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft in the vacant house of an advocate in Balod | बालोद में अधिवक्ता के सूने मकान में चोरी: माता-पिता गए थे घूमने, सोने-चांदी के गहने और 8 लाख की रोलेक्स घड़ी चोरी, केस दर्ज – Balod News
Breaking News

Theft in the vacant house of an advocate in Balod | बालोद में अधिवक्ता के सूने मकान में चोरी: माता-पिता गए थे घूमने, सोने-चांदी के गहने और 8 लाख की रोलेक्स घड़ी चोरी, केस दर्ज – Balod News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 27t172906400 1766836668
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चोरों ने एक खाली मकान को निशाना बनाकर अधिवक्ता के घर से लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब 8 लाख रुपये की महंगी रोलेक्स घड़ी चुरा ली। यह मामला मंगचुवा थाना

.

मामले की शिकायत अधिवक्ता के पिता तपसी राम भांडेकर ने मंगचुवा थाना में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नितिन भांडेकर रायपुर में रहते हैं। उनके पिता तपसी राम भांडेकर, मां पार्वती भांडेकर और बहन-दमाद 9 दिसंबर को गुजरात और राजस्थान की यात्रा पर गए थे। इसी दौरान उनका मकान खाली पड़ा था।

image 2025 12 27t173711434 1766837145

पड़ोसी ने परिवार को दी चोरी की जानकारी

इस बीच पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और उसने परिवार को इसकी सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो पाया कि मकान के मुख्य गेट का ताला सुरक्षित था, लेकिन अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गोदरेज अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

image 2025 12 27t173511774 1766837031

सोना-चांदी और 8 लाख की महंगी घड़ी चोरी

चोरों ने अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र (1 तोला), छोटा सोने का लॉकेट, लगभग 5 ग्राम सोने के टॉप्स, चांदी का पायल, बिछिया और ऐंठी (लगभग 15 तोला) के साथ 21 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत लगभग 1 लाख 95 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा 8 लाख रुपए की महंगी रोलेक्स घड़ी भी चोरी हो गई।

image 2025 12 27t173756294 1766837190

अधिवक्ता नितिन भांडेकर ने बताया कि रोलेक्स घड़ी उन्हें सऊदी के एक क्लाइंट ने गिफ्ट की थी। चोरी की आशंका के कारण उन्होंने घड़ी गांव स्थित घर में रखी थी, लेकिन वहीं से घड़ी चोरी हो गई। चूंकि घड़ी का बिल मौजूद नहीं था, इसे एफआईआर में दर्ज नहीं किया गया।

पुलिस ने तपसी राम भांडेकर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Drunk Driving, Assault; 92 Arrested, Habitual Offenders BNSS

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075936
Views Today : 394
Views Last 7 days : 3200
Views Last 30 days : 11032
Total views : 105837
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.