पीछे के दरवाजे से भीतर जाकर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सूने घर में अज्ञात चोरों ने 4 लाख 90 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा वित्त विभाग में सहायक संचालक के घर से कैश व जेवरात को चोरों ने पार किया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
.
ग्राम मुड़ागांव में रहने वाले सुमित साहू 28 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वे छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा वित्त विभाग में सहायक संचालक इंद्रवती भवन नया रायपुर में पदस्थ हैं।
शनिवार को उनके उसकी मां दुर्गावती साहू व उसके पिता विनोद कुमार सहू ईलाज के लिए नया रायपुर गए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था।
रविवार की देर रात में किसी अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह पड़ोस मंे रहने वाली पुष्पा बारिक ने फोन के माध्यम से जानकारी दी कि उनके पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है।

घटना के बाद पुलिस स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार जिसके बाद तत्काल नया रायपुर से सभी वापस रायगढ़ पहुंचे। घर में चेक किए तो पता चला कि उनके घर के कमरा का ताला तोड़ते हुए कमरे अंदर रखे आलमारी का ताला तोड़ दिया है। आरोपियों ने अलमारी में रखे सोने चांदी का जेवरात व डेढ़ लाख कैश समेत 4 लाख 90 हजार की चोरी कर फरार हो गए हैं।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज जहां सुमित साहू ने मामले की सूचना लैलूंगा थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस जवान व डाॅग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
<
