Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft in Lunfra MLA’s residence in broad daylight, accused escape in surguja | सरगुजा में विधायक निवास में दिनदहाड़े चोरी, भाग निकले आरोपी: पिकअप में लदवाया सोफा, पुलिस ने जब्त किया, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Theft in Lunfra MLA’s residence in broad daylight, accused escape in surguja | सरगुजा में विधायक निवास में दिनदहाड़े चोरी, भाग निकले आरोपी: पिकअप में लदवाया सोफा, पुलिस ने जब्त किया, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 18 at 201215a36eb794 1760798832
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर के गांधी चौक स्थित सरकारी आवासीय परिसर में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के सरकारी आवास का चोरों ने ताला तोड़ा। चोरों ने विधायक आवास से सोफा निकाल लिया और पिकअप बुलाकर लोड कर दिया। इस दौरान विधायक आवास में कार्यकर्ता पहुंचे ओर पूछताछ की तो दो

.

जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को आबंटित सरकारी आवास “लुण्ड्रा सदन” में ताला बंद था। शनिवार को दिन दहाड़े दो युवकों ने बंद आवास के गेट की चिटकनी को क्षतिग्रस्त कर दरवाजा खोल लिया और अंदर घुसे। युवकों ने आवास के अंदर रखा सोफा सेट बाहर निकाल लिया। युवकों ने रिंगरोड से एक पिकअप को सामान शिफ्ट करने के नाम पर बुलाया एवं पिकअप में सोफा लदवा लिया।

सोफा सेट सहित जब्त पिकअप वाहन

सोफा सेट सहित जब्त पिकअप वाहन

कार्यकर्ता पहुंचे तो भागे युवक, पिकअप जब्त विधायक प्रबोध मिंज से जुड़े कार्यकर्ता विधायक आवास पहुंचे तो उन्होंने सोफा सेट ले जाने को लेकर युवकों से पूछताछ की। युवक मौके से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सोफा लदे पिकअप को लेकर थाने पहुंची।

पिकअप चालक ने बताया कि वह किराए में पिकअप चलाता है। उसे युवक सामान शिफ्ट करने के नाम पर ले गए थे। युवकों ने ही सोफा लोड किया था। पुलिस ने फिलहाल पिकअप को थाने में रखा हुआ है, जिसमें सोफा सेट लोड है।

जिस इलाके में चोरी की कोशिश हुई, उस कालोनी में जज, कमिश्नर, मंत्री रामविचार नेताम सहित वरिष्ठ अधिकारियों को आवास है। घटना को लेकर पुलिस की भी किरकिरी हो रही है। बताया गया है कि लुण्ड्रा विधायक आवास का उपयोग कार्यालय के रुप में करते हैं। इसके कारण विधायक आवास कई बार बंद रहता है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस विधायक आवास से और क्या चोरी हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। अंबिकापुर सीएसपी बंसल ने बताया कि पुलिस युवकों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। दोनों युवकों की शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्री-प्राइमरी RTE से बाहर, 38 हजार गरीब बच्चों पर असर:सरकार बोली- पढ़ाने के 70 करोड़ लगते, ये फाइनेंशियल बर्डन, गलती सुधार रहे

April 28, 2026

डोंगरगढ़ में पोते ने दादी की हत्या की:नशे की लत में वारदात, इलाके में सनसनी,चाकूबाज़ी से 2 दिन में 2 हत्याएं

April 28, 2026

डोंगरगढ़ में विवादित पोस्टर वायरल, पुलिस ने किया खंडन:अवैध शराब पर कार्रवाई का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069017
Views Today : 27
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4079
Total views : 90011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.