Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डोंगरगढ़ में पोते ने दादी की हत्या की:नशे की लत में वारदात, इलाके में सनसनी,चाकूबाज़ी से 2 दिन में 2 हत्याएं
Breaking News

डोंगरगढ़ में पोते ने दादी की हत्या की:नशे की लत में वारदात, इलाके में सनसनी,चाकूबाज़ी से 2 दिन में 2 हत्याएं

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
73b52c32 5195 4263 b767 d15f5a4acb36 1777288253139
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



73b52c32 5195 4263 b767 d15f5a4acb36 1777288253139
डोंगरगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पोते ने अपनी दादी की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना सोमवार दोपहर वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में हुई। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि, डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जल्द ही पकड़ लिया। नशे का आदी था आरोपी पोता मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था। उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था, जिसमें कई बार मारपीट और जानलेवा हमले तक की नौबत आ चुकी थी। इस घटना के पीछे पारिवारिक तनाव और नशे की लत को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कह रही है। चाकूबाज़ी से 2 दिन में 2 हत्याएं गौरतलब है कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले रविवार रात रामाटोला क्षेत्र में भी चाकूबाजी की एक घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन हत्याओं ने डोंगरगढ़ में कानून-व्यवस्था और सामाजिक हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074901
Views Today : 96
Views Last 7 days : 4952
Views Last 30 days : 9403
Total views : 102989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.