Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft accused arrested in two separate cases | दो अलग-अलग मामलों में चोरी के चार आरोपी पकड़ाए: एक ने बंद मोबाइल के दुकान का शटर तोड़ा तो दूसरे ने सूने मकान में चोरी कर डेढ़ लाख से ज्यादा के चुराए जेवरात – durg-bhilai News
Breaking News

Theft accused arrested in two separate cases | दो अलग-अलग मामलों में चोरी के चार आरोपी पकड़ाए: एक ने बंद मोबाइल के दुकान का शटर तोड़ा तो दूसरे ने सूने मकान में चोरी कर डेढ़ लाख से ज्यादा के चुराए जेवरात – durg-bhilai News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 29 at 63556 pm 1767036432
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। थाना पुरानी भिलाई और थाना जामुल पुलिस की टीम ने कुल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों मामलों में लाखों रुपए की चोरी गई संपत्ति भी बरामद की गई है।

.

पुरानी भिलाई पुलिस की गिरफ्त में चोरी के दो आरोपी।

पुरानी भिलाई पुलिस की गिरफ्त में चोरी के दो आरोपी।

मोबाइल दुकान में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार पहले मामले में 5 जुलाई 2025 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित एक मोबाइल दुकान में शटर तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने दुकान से कीपैड मोबाइल, एयर बर्ड, पुराने इस्तेमाल किए गए मोबाइल तथा दराज व गुल्लक में रखी नगदी कुल करीब 40 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार निवासी कुलदीप कौशिक कीपैड मोबाइल बेचने की फिराक में है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथी विराज निर्मलकर के साथ चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 कीपैड मोबाइल और 2 एयर बर्ड बरामद किए गए, जबकि नगदी राशि खर्च करना बताया गया। दोनों आरोपियों को 29 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

जामुल थाना पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी।

जामुल थाना पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी।

सूने मकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात बरामद दूसरा मामला थाना जामुल क्षेत्र का है, जहां शंकर नगर छावनी स्थित एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी पुरेंद्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए रायपुर गए थे। लौटने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के और नगदी चोरी पाए गए। मुखबिर की सूचना और हुलिए के आधार पर पुलिस ने खुर्सीपार निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बी. कुलदीप और एस. विनय उर्फ बुल्लू को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, टॉप्स, 9 चांदी के सिक्के, चांदी की बिछिया सहित कुल 1,83,500 रुपए की संपत्ति बरामद की गई। दोनों को 29 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

अन्य मामलों में भी चल रही आरोपियों की पतासाजी दुर्ग पुलिस इस साल बचे हुए अन्य मामलों में भी आरोपियों की पतासाजी कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिन भी मामलों में कड़ियां जुड़ रही है उनमें अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है। इस साल के बचे हुए दो दिनों में अन्य मामलों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि पेंडिंग मामलों में ज्यादातर मामले इस साल पूरे हो चुके हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 382
Views Last 7 days : 3792
Views Last 30 days : 11597
Total views : 106597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.