Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील
Breaking News

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

By adminJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
00f513b6 fd0d 40d0 865b ddbf9a0c12f8 1782491730440
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



00f513b6 fd0d 40d0 865b ddbf9a0c12f8 1782491730440
कोरबा एसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रजगामार चौकी पुलिस ने अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्राम बुंदेली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और अपराधों को बढ़ावा मिलता है। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से नशा मुक्त जीवन अपनाने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेल-कूद और रोजगार से जुड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अवैध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि यदि गांव या आसपास कहीं भी अवैध शराब बिक्री, भट्ठी संचालन या अन्य नशीले पदार्थों की गतिविधियां दिखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कोटवार द्वारा मुनादी और चेतावनी इस दौरान ग्राम कोटवार ने गांव में मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब बेचते पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में रजगामार चौकी पुलिस ने बुंदेली में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर रोक लगाई थी। “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान का उद्देश्य इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन में जागरूकता फैलाना भी है। पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता के बिना नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना संभव नहीं है। पुलिस की आगे की कार्ययोजना चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से ही कोरबा को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076526
Views Today : 408
Views Last 7 days : 3818
Views Last 30 days : 11623
Total views : 106623
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.