Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस
Breaking News

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

By adminJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorig0521dee24dba9da1fbb5baa106c48b6c72ae161541 1782500931
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorig0521dee24dba9da1fbb5baa106c48b6c72ae161541 1782500931
प्रदेश के 15 से अधिक सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अदालतों में मामले लंबित हैं। हाई कोर्ट द्वारा जारी मई 2026 की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार 15 से ज्यादा नेताओं के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमों में सुनवाई चल रही है। सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वर्तमान विधायक कवासी लखमा, देवेंद्र यादव और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव समेत कई पूर्व व वर्तमान विधायकों के मामलों की नियमित रूप से फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मॉनिटरिंग और सुनवाई हो रही है। राजधानी रायपुर की विशेष अदालतों में इस वक्त सबसे हाई-प्रोफाइल मामलों की सुनवाई चल रही है। रायपुर के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैलाश मुरारका और विजय भाटिया के खिलाफ आपराधिक मामला क्रमांक 5465/2018 दर्ज है। इन नेताओं पर आईपीसी की धारा 120बी, 469, 471 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत गंभीर आरोप हैं, जिसकी सुनवाई के लिए 19 जून 2026 की तारीख तय की गई थी। इसके अलावा रायपुर की ही प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय में वर्तमान विधायक कवासी लखमा के खिलाफ एसीबी के विशेष मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही है, जिसमें अगली सुनवाई 1 जुलाई 2026 को होनी है। साथ ही ईडी द्वारा विधायक कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की सुनवाई भी जून महीने में ही तय की गई थी। कई जिलों में भी चल रहे केस बिलासपुर के सीजेएम कोर्ट में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत 1 जुलाई 2026 को आरोप तय होने हैं। वहीं बलौदाबाजार की तीसरी एडीजे कोर्ट में विधायक देवेंद्र यादव और किशोर नवरंगे के खिलाफ बलवे और हत्या के प्रयास के तहत आईपीसी की धारा 307, 435, 436, 153ए के मामले में 23 जून 2026 को सुनवाई की तारीख तय थी। बलौदाबाजार में ही पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के खिलाफ दर्ज सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के केस में 13 जुलाई 2026 को सुनवाई होनी है। धोखाधड़ी का भी मामला पेडिंग
प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में आरोपी बालेश्वर साहू, वेदप्रकाश साहू और गौतम राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत आईपीसी की धारा 420 और मारपीट के मामलों में जिला न्यायालय में अभियोजन साक्ष्य की प्रक्रिया चल रही है। कवर्धा में भी अशोक कुमार साहू व अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में 17 जून 2026 को साक्ष्य के लिए तारीख तय की गई थी। गरियाबंद जिले के सीजेएम कोर्ट में भाजपा के दो पूर्व विधायकों डमरूधर पुजारी और गोवर्धन मांझी के खिलाफ रास्ता रोकने और बलवा करने के तहत धारा 341, 147 के मामलों में 25 जून 2026 को कोर्ट में तारीख तय है। वहीं रोहित साहू के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में से एक को मई में ट्रांसफर किया गया था और दूसरे में भी 25 जून को सुनवाई होनी है। भाजपा के पूर्व सांसद पर भी केस लंबित
इसके अलावा राजनांदगांव के विशेष न्यायालय में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और मोहम्मद खालिद के खिलाफ जमाकर्ताओं के हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत छह अलग-अलग मामले चल रहे हैं। इनमें से तीन मामलों में आरोपी नेताओं को हाई कोर्ट से राहत मिली हुई है। हाई कोर्ट ने मार्च 2021 में ही इन मुकदमों की कार्यवाही पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी थी। हालांकि, इसी कोर्ट में दर्ज तीन अन्य मामलों में हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है और वहां अभियुक्तों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076501
Views Today : 370
Views Last 7 days : 3780
Views Last 30 days : 11585
Total views : 106585
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.