Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The younger brother attacked the elder brother with a sickle; the two brothers had been arguing since morning. | छोटे भाई ने बड़े भाई को हसिया से मार डाला: सुबह से चल रहा था भाइयों में विवाद, वारदात में पत्नी भी शामिल, दोनों गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

The younger brother attacked the elder brother with a sickle; the two brothers had been arguing since morning. | छोटे भाई ने बड़े भाई को हसिया से मार डाला: सुबह से चल रहा था भाइयों में विवाद, वारदात में पत्नी भी शामिल, दोनों गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bhilai 3 1764865498
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bhilai 3 1764865498

भिलाई के पुरैना इलाके में गुरुवार शाम को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सुबह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने हसिये से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी।

.

पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही अपने पति को हसिया पकड़ाया था, जिससे वार किया गया। यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

रोजी मजदूरी करता था बड़ा भाई

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजू निर्मलकर (45) है। वह भिलाई-3 के पुरैना का रहने वाला था और मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह से ही राजू और उसके छोटा भाई मुकेश निर्मलकर (43) के बीच विवाद चल रहा था। शाम करीब 6 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने हसिया से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। पत्नी ने भी अपने पति को हसिया थमाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहल्ले को लोगों ने भी किया था बीच-बचाव बताया जा रहा है कि सुबह दोनों चाकू लेकर एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। मामला बढ़ता देख लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन तनाव बना रहा। शाम को एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्से में छोटे भाई ने घर में रखा हसिया उठाया और बड़े भाई पर हमला कर दिया। वार पैर पर किया गया था, जिससे खून बहने लगा।

एंबुलेंस आने में हुई देरी राजू के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें मोहल्ले वालों ने सूचना दी थी कि दोनों भाई चाकू लेकर लड़ रहे हैं। लेकिन वो गए नहीं। बाद में जब विवाद बढ़ने की सूचना मिली तो वो मौके पर गए। वहां देखा कि छोटे भाई ने बड़े भाई के पैर पर हसिया से वार किया था।

घायल अवस्था में बड़े भाई को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई। गंभीर चोट और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस नहीं दे रही जानकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी और वारदात के संबंध में बात करने के लिए जब पुलिस अफसरों को कॉल किया गया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया। भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह, पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर, सीएसपी छावनी अभिषेक झा और एएसपी सुखनंदन राठौर ने न तो कॉल उठाया और न ही रिटर्न कॉल किया।

राजू के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1712
Views Last 7 days : 3285
Views Last 30 days : 7950
Total views : 99749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.