Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The young man was hit by the high-tension line of the train. | युवक ट्रेन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया: 80% से ज्यादा झुलसा, ट्रेन के ऊपर चप्पल उतारने चढ़ा था, तभी हुआ हादसा, हालत गंभीर – durg-bhilai News
Breaking News

The young man was hit by the high-tension line of the train. | युवक ट्रेन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया: 80% से ज्यादा झुलसा, ट्रेन के ऊपर चप्पल उतारने चढ़ा था, तभी हुआ हादसा, हालत गंभीर – durg-bhilai News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a633c94f 5df9 4791 bc58 06997b9636d2 1764856537442
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से कॉलेज छात्र गंभीर रूप से झुलसा

दुर्ग जिले के डबरा पारा रेल लाइन के पास गुरुवार शाम एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी कॉलेज छात्र जी. श्याम (18) ट्रेन के ऊपर चप्पल उतारने चढ़ा था। हादसे में वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गया, उ

.

यह घटना तब हुई जब श्याम भिलाई-3 से जामुल की ओर जाने वाली छोटी रेल लाइन पर खड़ी एक ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। बिजली का जोरदार झटका लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।

66bf9eba c06f 4de1 84ba 1d113b00ee9f 1764856537443

हादसे में झुलसे युवक की हालत बेहद गंभीर

एक रेलवे कर्मचारी ने झुलसे युवक को देखकर तुरंत उसके परिचितों को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्याम के दो कॉलेज दोस्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल श्याम को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचे दोस्तों ने बताया कि श्याम बोलने की स्थिति में नहीं था। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने जानकारी दी कि युवक की हालत बेहद गंभीर थी। हाई टेंशन लाइन के झटके से उसके कपड़े जल चुके थे और शरीर का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था।

डॉ. मिंज के अनुसार, जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल रेफर कर दिया गया।

4fc70d40 4ee9 4af5 93b9 c474ed777a2b 1764856537440

युवक सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती

हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा कि चप्पल उतारने के लिए ट्रेन पर चढ़ना इतनी बड़ी गलती साबित होगी। परिजन और अस्पताल स्टाफ की मदद से युवक को बेहतर इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस भी घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेललाइन क्षेत्र में अक्सर युवक और बच्चे लापरवाही से ट्रेनों पर चढ़ते-उतरते देखे जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1589
Views Last 7 days : 3162
Views Last 30 days : 7827
Total views : 99626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.