बिलासपुर में सनकी युवक ने खुद का गला रेत कर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में मिली है। गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। 14 अक्टूबर को उसकी लाश कमरे में मिली।
.
बताया जा रहा है युवक सनकी किस्म का था। वह सिलाई मशीन चलाता था लेकिन महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। गांव में उसका एक भाई रहता है। पिछले कुछ समय से वो गांव जाने की जिद भी कर रहा था। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महीने भर पहले छोड़ा था काम
टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद निवासी रोहित जलतारे (36) उसलापुर के वसुंधरा नगर में रहता था। उसके साथ बड़ा भाई-भाभी और उसकी मां भी रहती थी। रोहित नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था।
दोपहर में उठाई मां, उठकर छत पर चला गया
बताया जा रहा है कि मंगलवार (14 अक्टूबर) को दोपहर वो नीचे कमरे में सो रहा था। तभी करीब 2.30 बजे उसकी मां ने उसे उठाया, जिसके बाद वो उठकर ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। इस दौरान उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवाले नीचे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वो क्या कर रहा है।
शाम को कमरे में मिली खून से लथपथ लाश
शाम करीब 6 बजे परिजन जब छत पर गए तो दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में गए, तब रोहित की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके हाथ की नस और गले में धारदार हथियार से काटने के निशान थे। खून से लथपथ शव देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेज दिया। मामले में खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले में खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है।
सनकी किस्म का था युवक
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तब पता चला कि वो सनकी किस्म का था। गांव में उसका एक भाई रहता है। पिछले कुछ समय से वो गांव जाने की जिद भी कर रहा था।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि युवक सनकी मिजाज का था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर उनका भी बयान दर्ज करेगी। हालांकि, अब तक उसके खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर के थाने में युवक ने खुद का गला काटा..VIDEO:पुलिस ने पूछा क्या तकलीफ है, तो कहा- मुझे मरना है, फिर ब्लेड से किया वार

थाने में एंट्री करते हुए युवक, पुलिस ने युवक के अंदर आते ही पूछा, क्या तकलीफ है?
रायपुर में पुलिस थाने के अंदर युवक ने खुद का गला काट दिया है। उसने पुलिसकर्मियों के सामने खुद के गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना के बाद थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल ले गए। पढ़ें पूरी खबर…
<
