अंबिकापुर से लगे सोनवाही के जंगल में 37 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। महिला का शव रविवार को स्कूल मैदान के किनारे खोदे गए सीपीटी गड्ढे में पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या किए जाने की प
.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को सोनवाही के स्कूल मैदान में खेल रहे बच्चों ने मैदान के बगल में खोदे गए सीपीटी गड्ढे में एक महिला का शव पड़ा देखा और सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर लटोरी पुलिस चौकी प्रभारी अरूण गुप्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला की शिनाख्त सोनवाही निवासी सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष) के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सीपीटी के गड्ढे में पड़ा मिला था शव
महिला की हत्या हुई, FIR दर्ज महिला के पति हुकुम साय राजवाड़े ने बताया कि सुरमिला राजवाड़े 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे सब्जी लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकली थी। वह प्रतिदिन अंबिकापुर जाती थी एवं रात को 10 बजे से 11 बजे के बीच बस से सोनवाही चौक तक पहुंचती थी। 25 अक्टूबर को हुकुम साय राजवाड़े रात करीब 10 बजे सोनवाही चौक पत्नी को लेने पहुंचा था, लेकिन वह नहीं लौटी। करीब 11.30 बजे तक उसने पत्नी का इंतजार किया।
पत्नी के वापस नहीं लौटने पर वह 26 अक्टूबर को पत्नी की खोजबीन कर रहा था। सुबह करीब 8 बजे उसे पत्नी का शव मिलने की जानकारी मिली।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने सुरमिला राजवाड़े की हत्या करना बताया है। उसके सिर में बाएं कान के पास चोट के निशान मिले हैं। साथ ही चेहरे एवं गले में भी निशान हैं। उसकी साड़ी अस्त व्यस्त थी। मृत्यु के पूर्व उसने हमलावर से संघर्ष किया था।
मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। लटोरी चौकी प्रभारी अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
<
