भिलाई में गाजियाबाद सर्वे टीम के सवालों को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा किया।
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में गाजियाबाद की सर्वे टीम के सवालों को लेकर हंगामा मच गया। कांग्रेसियों ने सर्वे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई है। इस बीच महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सम
.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की कंपनी वाट्स इंडिया थिंक्स के कर्मचारी भिलाई के सेक्टर-4 इलाके में सर्वे कर रही थी। सर्वे फॉर्म में कुल 24 प्रश्न हैं, जिनमें वर्तमान सरकार की योजनाओं, पूर्व सरकार के शराब घोटाले और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल को जेल भेजने से संबंधित सवाल शामिल हैं।
कांग्रेसियों ने सर्वे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक रूप से भेदभावपूर्ण बताया।
कांग्रेसी नेता सर्वे कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने भट्टी थाने पहुंचे। पुलिस ने इस दौरान सर्वे करने आए छह लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
कांग्रेसियों ने बताया कि इससे पहले भी सर्वे कंपनी के कर्मचारी 15-16 दिसंबर को खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पकड़े गए थे, लेकिन उन्हें थाने से छोड़ दिया गया था।

भूपेश ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सर्वे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है- अमित शाह जी! डरूंगा नहीं।
तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं।
सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में जगह जगह जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए?
आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज़ खुला। ग़ज़ब के गृहमंत्री हैं. विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं।
पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए। अब पीएमओ के अधिकारियों के ही सट्टेबाज़ी में होने के चर्चे होने लगे तो शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश हो रही है।
अमित शाह जी, सुन लीजिए, चाहे जो हथकंडा अपनाइए, छत्तीसगढ़ की जनता मेरे और कांग्रेस के साथ खड़ी है।
मैं कांग्रेस का सिपाही हूं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोरों की परवाह नहीं की तो आपसे क्योंकर डरने लगे?
न डरे हैं, न डरेंगे। लड़े हैं और लड़ेंगे।
<
