Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The splendor of democracy from tent to Taj | लोकतंत्र का वैभव टेंट से ताज तक: छत्तीसगढ़ राज्य बना तब टेंट में लगा था सदन, अब 325 करोड़ रुपए का भव्य भवन – Raipur News
Breaking News

The splendor of democracy from tent to Taj | लोकतंत्र का वैभव टेंट से ताज तक: छत्तीसगढ़ राज्य बना तब टेंट में लगा था सदन, अब 325 करोड़ रुपए का भव्य भवन – Raipur News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 13 1 1761869101
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 13 1 1761869101

नवा रायपुर के अटल नगर स्थित सेक्टर 19 में विधानसभा का नया भवन जगमगा रहा है। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नए भवन का उद्घाटन करेंगे। नया भवन अगले 100 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है

.

यहां 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है। इसका निर्माण 51 एकड़ में किया गया है, जिसे 325 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। विधानसभा की आंतरिक साज सज्जा में बस्तर के कारीगरों द्वारा बनाई गई लकड़ी कलाकृतियों का प्रयोग किया गया है, जो स्थानीय कला को जीवंत बनाती हैं। शासन ने विधानसभा भवन को तीन हिस्सों में बांटा है।

इसमें विंग-ए में सचिवालय और सभाकक्ष, विंग-बी में 200 विधायकों की बैठक क्षमता वाला सदन और दर्शक दीर्घा, विंग-सी में मंत्रियों के कक्ष, समिति कक्ष और कैबिनेट हॉल हैं। परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, बैंक, पोस्ट ऑफिस, रेलवे आरक्षण काउंटर और 850 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रायपुर एयरपोर्ट से चीचा चौक तक 27 हजार से ज्यादा लोग करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के 10 विभागों ने मोर्चा संभाल रखा है। एयरपोर्ट से लेकर चीचा चौक तक पीएम मोदी का स्वागत का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री 6 घंटे 45 मिनट तक नवा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से मेला ग्राउंड स्थल तक वे 52 किलोमीटर का सफर तय करेंगे, लेकिन लंच नहीं करेंगे।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए 9 विभागों ने विभागीय योजनाओं की झ़ांकियां लगाई हैं। गृह विभाग ने ऑपरेशन सिंदूर और नक्सलमुक्त भारत, कृषि विभाग ने किसान सम्मान और कृषक उन्नति योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन ने पीएम आवास, पंचायत एवं महिला- बाल विकास ने महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना, वन विभाग और एससी/एसटी वेलफेयर ने वन धन विकास व पीएम जनमन योजना और कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने जीएसटी 2.0 की झांकी लगाई है। एयरपोर्ट से चीचा चौक तक लगभग 27 हजार हितग्राही पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे।

विधानसभा स्थल पर 100 से अधिक कैमरे विधानसभा के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आयोजित सभा में लगभग 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। हर एंगल से मॉनिटरिंग के लिए पुलिस विभाग ने कार्यक्रम पर 100 से अधिक कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा विधानसभा के भीतर आने वाले विधायकों के साथ पीएम मोदी से मिलने वाले सभी लोगों की फोटो एसपीजी ने मांगी है। इस दौरान विधानसभा के भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में कार की डिक्की से गांजा जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार:25.30 लाख का सामान बरामद, ओडिशा से लाकर नासिक में खपाने की थी तैयारी

May 6, 2026

मनेन्द्रगढ़ की हसिया नदी दूषित, सीवेज का पानी मिल रहा:सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना अधर में, नदी नाले में तब्दील

May 6, 2026

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.