![]()
दाढ़ी/ छिरहा | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिरहा में पदोन्नत प्राचार्य एके वर्मा ने पदोन्नति के उपलक्ष्य में पूर्ण न्योता भोज का आयोजन किया। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक एफ 02/65 दिनांक 27 नवंबर 2025 के अनुसार अनूप कुमार वर्मा, व्याख्याता ए
.
उन्होंने कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं, एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों, ग्रामीण व शिक्षकों को न्योता भोज कराया। वर्मा ने न्योता भोज योजना को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजली नंदराम गंधर्व, एसएमडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भुवाल, मृत्युंजय सिंह भुवाल, एसएमसी अध्यक्ष रामकुमार सिंह, बिरेन्द्र जायसवाल, रामसेवक साहू, हरिशंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, स्माइल बेग सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
<
