छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कोरबा में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का वादा कांग्रेस ने किया था, भाजपा ने नहीं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब दुकानों की संख्या बढ़ी। कोरोना काल
.
मंत्री राजवाड़े ने बताया कि प्रशासन नशामुक्ति की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शराबबंदी का वादा पूरा नहीं कर पाई, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

कोरबा में मंत्री राजवाड़े का निरीक्षण दौरा
कोरबा प्रवास के दौरान मंत्री राजवाड़े ने विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा की।

महिलाओं को आर्थिक मजबूती दे रही है महतारी वंदन योजना
मंत्री ने महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है।
इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, डीपीओ रेणु प्रकाश और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
<
