Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The principal made the students paint the classroom. | प्रिंसिपल ने छात्रों से क्लासरूम की पुताई करवाई VIDEO: प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का लालच दिया; कांग्रेस बोली- शिक्षा के मंदिर में बच्चे बने मजदूर – janjgir champa News
Breaking News

The principal made the students paint the classroom. | प्रिंसिपल ने छात्रों से क्लासरूम की पुताई करवाई VIDEO: प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का लालच दिया; कांग्रेस बोली- शिक्षा के मंदिर में बच्चे बने मजदूर – janjgir champa News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 157 1760594353
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले में स्कूली छात्रों से पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। पामगढ़ के डोंगाकोहरौद स्थित स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं क्लासरूम की पुताई करते दिख रही है।

.

बताया जा रहा है स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रों को प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का लालच दिया था, जिसके बाद वे लिपाई-पुताई के काम में लग गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर ने प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

वहीं, कांग्रेस ने भी वीडियो शेयर कर सरकार पर सवाल उठाए है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि शिक्षा के मंदिर में बच्चे मजदूर बन गए। शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और उनकी सरकार कहां हैं?

इस काम के लिए प्रिंसिपल ने प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का लालच दिया था।

इस काम के लिए प्रिंसिपल ने प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का लालच दिया था।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे अपनी मर्जी से काम कर रहे।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे अपनी मर्जी से काम कर रहे।

DEO ने बनाई जांच समिति

प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों को अपनी कक्षाएं रंगने का फरमान सुनाया था, जिसके बदले अच्छे प्रैक्टिकल नंबर देने का वादा किया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा एक जांच समिति गठित की गई थी।

छात्र-छात्राओं ने अपनी मर्जी से किया काम

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पामगढ़ बीईओ ने डोंगाकोहरौद गांव के आत्मानंद हाई स्कूल का निरीक्षण किया और प्राचार्य से जवाब मांगा। प्राचार्य ने स्वीकार किया कि स्कूल कक्षा की सजावट का काम कराया गया था, लेकिन उन्होंने दावा किया कि छात्र-छात्राओं ने यह काम अपनी मर्जी से किया।

हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने दिवाली से पहले क्लासरूम की पुताई की।

हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने दिवाली से पहले क्लासरूम की पुताई की।

जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपे

हालांकि, छात्र-छात्राओं से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आई। उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने अपनी-अपनी कक्षा की पुताई करने पर अच्छे प्रैक्टिकल नंबर देने का लालच दिया था। इस खुलासे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी।

दोषी प्राचार्य के खिलाफ होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई पढ़ाई छोड़कर ब्रश और पेंट लेकर स्कूल के कमरों की पुताई कर रहे कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से काम कराने के मामले में की गई है।

whatsapp image 2025 10 16 at 113532 1 1760594875

कांग्रेस ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो अपलोड कर सरकार पर सवाल उठाया है। फेसबुक पर लिखा कि शिक्षा का मंदिर बना पुताई घर, बच्चे बन गए मजदूर!

पामगढ़ विकास खंड के डोंगाकोहरौद स्वामी आत्मानंद स्कूल में दिवाली से पहले शिक्षक बच्चों को क्लासरूम की रंगाई करवा रहे हैं। शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और उनकी सरकार कहां हैं? जब बच्चों की पढ़ाई ही तिरस्कृत हो रही है, तो ये ‘विकास’ के जुमले सिर्फ़ पोस्टरों तक ही क्यों सीमित रह गए हैं?



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073986
Views Today : 1197
Views Last 7 days : 2770
Views Last 30 days : 7435
Total views : 99234
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.