![]()
थाना भिलाई नगर पुलिस ने कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-7 में 9 दिसंबर को एनएसयूआई द्वारा किए गए हंगामा के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र नेताओं को पकड़ना शुरू कर दिया है। प्राचार्य से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने वाले लीडर और भिलाई नगर विधायक प्रति
.
सात लोगों के खिलाफ नामजद है मामला दर्ज कल्याण कॉलेज के प्राचार्य ने भिलाई नगर थाना में आवेदन दिया था कि प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया एवं उसके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्रों ने नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौज किया। प्राचार्य ने एनएसयूआई के इन सातों के साथ अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया था।
आधे घंटे तक प्राचार्य को करते रहे जलील 9 दिसंबर को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव और भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया अपने साथियों के साथ चतुर्थ वर्ग की दो महिला कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने और उनसे सार्वजनिक माफी मांगने की मांग को लेकर प्राचार्य के पास पहुंचे थे। आकाश कनौजिया ने गार्ड को धक्का मारते हुए बलपूर्वक प्राचार्य कक्ष में प्रवेश करते हुए प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा पर पर्चे फेंके और टेबल पर रखे नेम प्लेट पर स्याही पोती। इस दौरान आकाश लगातार प्राचार्य को जलील करता रहा और उन्हें जुते-चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं प्राचार्य को कुर्सी से उठने को लेकर लगातार दवाब बना रहा था।
पुलिस से कहा था – एनएसयूआई का यही तरीका है एनएसयूआई के पदाधिकारी प्राचार्य डॉ. शर्मा के केबिन में करीब 20 मिनट तक हंगामा करते रहे। जब भिलाई नगर पुलिस कॉलेज पहुंची और इस तरह के प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है तो नेताओं ने कहा था कि एनएसयूआई का यही तरीका है। पुलिस ने इसके बाद सभी छात्र नेताओं को बलपूर्वक प्राचार्य के केबिन के बाहर निकाला। इसके बाद शाम को प्राचार्य ने थाने में लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई के नेताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। सीएसपी बोले- तेजी से की जा रही अन्य आरोपियों की तलाश भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाशी की जा रही है। प्रकरण में शामिल 2 आरोपी दीपक पाल और हरदीप पात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है।
प्राचार्य के समर्थन में उतरा एबीवीपी, कहा- हम सब आपके साथ इधर कल्याण कॉलेज में एनएसयूआई के हंगामा के बाद छात्र संगठन एबीवीपी ने प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के नागेश्वर समेत अन्य छात्रों ने प्राचार्य को आवेदन सौंपा है और इस कृत्य में शामिल कॉलेज के अध्यनरत छात्रों का प्रवेश रद्द करने की मांग की है। साथ ही बाहरी लोगों के कॉलेज में प्रवेश रोक और दुर्व्यवहार करने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी का कहना है कि प्राचार्य के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक नहीं बल्की गुंडागर्दी है।
<
