Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जिले के नवपदस्थ एसपी डी रविशंकर ने सम्हाला पदभार,अपनी प्राथमिकता और दोहरे हत्याकांड को लेकर दी यह जानकारी
छत्तीसगढ़

जिले के नवपदस्थ एसपी डी रविशंकर ने सम्हाला पदभार,अपनी प्राथमिकता और दोहरे हत्याकांड को लेकर दी यह जानकारी

By AdminJuly 10, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220710 WA0010
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। जिले के नवपदस्थ एसपी डी रविशंकर ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार लेने के बाद,एसपी कार्यालय के सभागार में मिडिया से चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि जिले में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ सामाजिक सौहार्द्र को बनाएं रखने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होनें कांसाबेल थाना क्षेत्र के चोंगरीबहार में हुए दोहरे हत्याकांड की चर्चा करते हुए बताया इस मामले में तीन संदिग्धों की पहचान की गई हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जिले से विदाई के बाद,झारखंड और ओडिशा की अंर्तराज्यी सीमा पर नक्सली हलचल और संगठित अपराध पर काबू पाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,पूरी तरह से प्रशिक्षित बल है। इसका बेहतर उपयोग करने के साथ सूचना तंत्र को मजबूत कर,सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गांजा तस्करी के मामले में चर्चा करते हुए एसपी डी रविशंकर ने कहा कि ओडिशा की अंर्तराज्यी सीमा पर निगरानी बढ़ाने के साथ सूचना तंत्र का विस्तार कर,गांजा सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थो की तस्करी पर कड़ाई से लगाम लगाया जाएगा। सड़क सुरक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए अनियंत्रित गति और यातायात नियमों का उल्घंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने और जागरूक करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
नए सिरे से होगी आस्ता हत्याकांड की जांच —
वर्ष 2019 में जिले के आस्ता में हुए दोहरे हत्याकांड की अनसुलझी गुत्थी के संबंध में पूछे गए सवाल पर एसपी डी रविशंकर ने कहा कि इस हत्या से संबंधित सारे तथ्यों का नए सिरे से विश्लेषण किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को पालीग्राफ जांच कराया गया है। इन सारे तथ्यों को जांच कर,मामले से पर्दा उठाने का प्रयास किया जाएगा।

crime in jashpur jashpur jashpur news sp
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067767
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1010
Views Last 30 days : 4046
Total views : 88697
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.