![]()
विकासशील ने 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि जिनके नाम पहले किसी विवाद या भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं, ऐसे अधिकारियों पर मेरी नजर है। अगर कोई प्रशासनिक अधिकारी गड़बड़ी करते
.
केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा आईएएस अफसरों पर लगे आरोपों पर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसे हालात बने हैं, जिस पर अधिकारियों को काम करने की जरूरत है। जिन भी अधिकारियों की गड़बड़ियां सामने आएंगी, उनपर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच तेज होगी और सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं।
विजन 2047 को लेकर पूछे गए सवाल पर विकास शील ने कहा कि विजन 2047 को पूरा करना उनके लिए एक बड़ा टार्गेट है। उन्होंने अपने 30 साल के प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे केंद्र और राज्य में काम करने का अनुभव मिला है। इस अनुभव के आधार पर ही राज्य के लिए बेहतर काम करने का प्रयास करूंगा ताकि छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।
<
