.
थाना जामगांव आर अंतर्गत काठी में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं नंदिनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दोनों प्रकरण में पुलिस ने धारा 106 (1) बीएनएस एवं धारा 184 एमवी एक्ट के अपराध दर्ज किया है।
जामगांव आर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम बोरवाय निवासी थानेश्वर गुरुपरख (40 वर्ष) के रूप में हुई। सोमवार को वह बाइक (सीजी 07 बीक्यू 9206) से धमतरी के ग्राम मड़ेली में अपने मामा ससुर के घर गया था। वापसी में शाम करीब सवा 6 बजे जामगांव आर बोरवाय नाला के बीच मेन रोड पर पहुंचा ही था कि उसी समय ट्रक (सीजी 19 बीई 1427) के चालक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे थानेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। इधर नंदिनी पुलिस ने बताया कि ग्राम सुनडोंगरी, रायपुर निवासी ललन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी ने बताया मैं और तुकाराम साहू, हिमेंद्र साहू ग्राम खपरी गए थे। वहां हेमेन्द्र को घर छोड़कर बाइक से वापस आ रहे थे। बाइक तुकाराम चला रहा था। पहरा नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन के चालक ने हमारी बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें तुकाराम को गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच, आरोपी चालकों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।
<
