Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कर्नाटक से उठे हलाल विवाद की आंच पहुँची छत्तीसगढ़……हिंदू जनजागृति समिति के दल ने शुरू किया प्रदेश का दौरा,जशपुर में बोले में बोले छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी………
वीडियो

कर्नाटक से उठे हलाल विवाद की आंच पहुँची छत्तीसगढ़……हिंदू जनजागृति समिति के दल ने शुरू किया प्रदेश का दौरा,जशपुर में बोले में बोले छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी………

By AdminApril 8, 2022Updated:April 8, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
%E0%A4%9B%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BE %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी सुनील घनवट बुधवार को जशपुर पहुंचें। यहां उन्होनें हिंदूत्व को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए सती उद्यान पार्क के समीप स्थित प्रेरणा भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में उन्होनें कार्यकर्ताओं को देश भर में हिंदूत्व को नुकसान पहुंचाने के लिए रची जा रही साजिश और गुप्त अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए,व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू समाज को जागृत होकर एकजुट होना आवश्यक है।

देश भर में मतांतरण की साजिश रची जा रही है। छद्म रूप धर कर विधर्मी हमारे और आपके बीच मौजूद है। जो कहने के लिए हिंदू रीतियों का पालन करने का ढोंग करतें हैं,लेकिन हिंदू समाज को तोड़ने का काम कर रहें हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे हिंदू विरोधी तत्वों को पहचान कर,उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी उपस्थित थे। बैठक के बाद प्रबल प्रताप के निवास विजय विहार में मिडिया से चर्चा करते हुए सुनील घनवट ने कर्नाटक से उठे हलाल विवाद पर मिडिया से विस्तार से चर्चा की। उन्होनें बताया कि मुस्लिम देशों के तय एजेंडें के तहत देश में खाद्य पैकेट में हलाल का मार्का दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। भारत में भी कई नामी कंपनियां इस मार्के को लेने के लिए रूपए चुका रहें हैं। उन्होनें बताया कि इस मार्का के पंजिकरण के लिए विदेशी संगठनों द्वारा करोड़ों रूपए की अवैध उगाही की जा रही है। यह भारत की संप्रभुता पर आघात है। देश की सीमा के अंदर खाद्य वस्तुओं के नियम और मानक तय करने का एकमात्र अधिकार भारत सरकार का है। इसलिए अगर बेहद जरूरी हो तो इस मार्का का पंजिकरण का कार्य भारत सरकार को करना चाहिए ताकि इससे हो रही फंडिंग पर सरकार का ​सीधा नियंत्रण हो। उन्होनें हलाल मार्क पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर एक धर्म विशेष के लिए पैकेट पर विशेष मार्क अंकीत किया जा रहा है तो देश की 80 प्रतिशत आबादी वाले हिंदू समाज के खानपान के लिए अलग मार्का क्यों तय नहीं किया जाना चाहिए? मिडिया से चर्चा करते हुए मार्का के आड़ में विदेशों में जमा रहे करोड़ों के फंड का आतंकवाद,साम्प्रदायिकता सहित अन्य देश विरोधी गतिविधियों पर करने का आरोप भी लगाया। सुनील घनवट ने कहा कि विश्व में मुस्लिम,ईसाई सहित अन्य धर्मों के देश मौजूद है। लेकिन डेढ़ सौ करोड़ से अधिक की आबादी होने के बावजूद पूरे विश्व में एक भी हिंदू राष्ट्र नहीं हैं। भारत की एकता और अखंडता के लिए देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना आवश्यक है। हिंदू जनजागृति इसी लक्ष्य को लेकर देश भर में जनजागृति के लिए अभियान चला रही है। यह अभियान सतत चलता रहेगा। उन्होंनें पूरे हिंदू समाज को एकजुट हो कर इसके लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रेरणा भवन और विजय विहार में बैठक के दौरान हिंदू जनजागृति समिति की टीम ने जशपुर जिले में चल रहे मतांतरण और घर वापसी अभियान के संबंध में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से विस्तार से चर्चा की। प्रबल ने जिले में मतांतरण को लेकर हाल ही में पत्थलगांव,बगीचा,कांसाबेल में हुए विवाद की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही घर वापसी अभियान की रूपरेखा और गतिविधियों को बताया। सुनील घनवट सहित समिति की पूरी टीम ने घर वापसी के महानायक दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव के कार्यो की सराहना करते हुए,उनके अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा किए जा रहे कार्यो की तारीफ की।

chattisgarh news halal controversy prabal pratap singh judev
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073007
Views Today : 8
Views Last 7 days : 287
Views Last 30 days : 5628
Total views : 96534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.