Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The Governor held a meeting in the aspirational block Gaurela. | आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में राज्यपाल ने ली बैठक: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश; आवास-आजीविका पर दिया जोर – Gaurela News
Breaking News

The Governor held a meeting in the aspirational block Gaurela. | आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में राज्यपाल ने ली बैठक: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश; आवास-आजीविका पर दिया जोर – Gaurela News

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
630f10a0 eda8 4467 b4ab 99edfce98c85 1759838314309
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट स्थित अरपा सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

.

राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, आवास, नेट कनेक्टिविटी और आजीविका जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

राज्यपाल ने महिलाओं के हीमोग्लोबिन और ब्रेस्ट कैंसर की जांच व उपचार के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। टीबी उन्मूलन के लिए संपन्न परिवारों को मरीजों को गोद लेने और राइस मिल एसोसिएशन जैसी निजी संस्थाओं को प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में, उन्होंने बच्चों को बीच में पढ़ाई न छोड़ने के लिए अभिभावकों और बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने पर बल दिया।

97cd815c eefe 4edc 85ff 9fe4190bbc1e 1759838314304

आवास निर्माण पर भी दिया जोर

राज्यपाल डेका ने जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों और बस्तियों में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में नेट कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण पर भी जोर दिया।

बैगा जनजाति के जीविकोपार्जन के लिए, उनके द्वारा संग्रहित लघु वनोपजों की स्थानीय स्तर पर खरीद सुनिश्चित करने और उन्हें उचित लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश

पर्यावरण संरक्षण के लिए, राज्यपाल ने वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने हेतु सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बैठक में जिले की सामान्य जानकारी, पीएम जनमन योजना और बैगा जनजाति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

a57a4b56 1509 4fc9 9fb4 f92bd9632b56 1759838314304



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.