Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The Goddess was bathed with 7 types of herbs. | 7 प्रकार की जड़ी बूटी से देवी को करवाया स्नान: दंतेश्वरी मंदिर में निभाई गई 800 साल पुरानी परंपरा;दिवाली के दिन होता है अनूठा विधान – Jagdalpur News
Breaking News

The Goddess was bathed with 7 types of herbs. | 7 प्रकार की जड़ी बूटी से देवी को करवाया स्नान: दंतेश्वरी मंदिर में निभाई गई 800 साल पुरानी परंपरा;दिवाली के दिन होता है अनूठा विधान – Jagdalpur News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1003121172 1760907049
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ के बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को आज 7 प्रकार की जड़ी बूटी के पानी से स्नान कराया गया है। कतियार समाज के लोगों ने दिवाली के दिन यह विधान पूरा कर करीब 800 साल से चली आ रही परंपरा निभाई। मान्यता है कि ऐसा करने से शुद्धिकरण होता है। वहीं

.

आज माता के दर्शन करने लोगों की भी भीड़ उमड़ी है। दरअसल, दिवाली से ठीक एक दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के कतियार समाज के लोग जंगल से जड़ी बूटी लेकर आए। समाज की माने तो इस जड़ी बूटी का नाम नहीं बताया जाता और न ही इसकी पहचान बताई जाती है। यह जड़ी बूटी काफी रेयर है। यानी मुश्किल से ही जंगलों में मिलती है। जिसकी पहचान सिर्फ कतियार समाज के सदस्य ही कर पाते हैं।

1003121169 1760907059

इसलिए इसका नाम और पहचान गुप्त रखा जाता है। समाज के सदस्य शिवचंद कतियार ने बताया कि, हर साल की तरह इस साल भी एक दिन पहले 7 अलग-अलग तरह की जड़ी बूटी लाई गई। जिसे रात में हंडी में डालकर उबाला गया था। वहीं आज दिवाली के दिन इसी जड़ी बूटी पानी से देवी दंतेश्वरी समेत मंदिर में स्थित अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति को स्नान करवाया गया। शिवचंद कहते हैं कि ऐसा करने से शुद्धिकरण होता है।

जड़ी बूटी की फोटो-वीडियो लेना भी मना

जिस 7 जड़ी बूटी से स्नान करवाया जाता है इसकी फोटो-वीडियो बनाने की भी अनुमति नहीं होती। यहां तक कि जिस जगह इसे उबाला जाता है, वहां भी किसी दूसरे को प्रवेश करने नहीं दिया जाता है। समाज का कहना है कि ये परंपरागत रस्में हैं, जो पुरखों के समय से चली आ रही है, जिसे हम निभा रहे हैं। इसलिए गोपनीयता बनाए रखते हैं।

1003121173 1760907069

पुजारी बोले- रोग मुक्त के लिए भी आता है काम

मंदिर के पुजारी लोकेंद्र नाथ जिया ने कहा कि, देवी-देवताओं को स्नान करवाने के बाद जो जड़ी बूटी पानी बचता है उसे भक्तों को भी दे दिया जाता है। मान्यता है कि यदि किसी को कोई रोग हो या फिर कोई कष्ट हो तो वो भी इससे दूर हो जाता है।

बस्तर की आराध्य देवी हैं मां दंतेश्वरी

बता दें कि, मां दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं। 52 शक्तिपीठों में से एक दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का भव्य मंदिर है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। नवरात्र से लेकर नए वर्ष और किसी भी त्योहार के समय यहां परंपरा अनुसार अलग-अलग विधान किए जाते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन; प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074885
Views Today : 76
Views Last 7 days : 4932
Views Last 30 days : 9383
Total views : 102969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.