Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The crowd was so huge that it became impossible to control it. Over 2 lakh people came to listen to Modi at the Rajyotsav. | मोदी मैजिक…: इतनी भीड़ आई की संभालते नहीं बना राज्योत्सव में 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे मोदी को सुनने – Raipur News
Breaking News

The crowd was so huge that it became impossible to control it. Over 2 lakh people came to listen to Modi at the Rajyotsav. | मोदी मैजिक…: इतनी भीड़ आई की संभालते नहीं बना राज्योत्सव में 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे मोदी को सुनने – Raipur News

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 3 1 1762038677
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 3 1 1762038677

छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव के शुभारंभ पर मोदी मैजिक साफ नजर आया। इंटेलिजेंस का दावा है कि इस बार राज्योत्सव में डेढ़ लाख से अधिक लोग मैदान में मौजूद थे, जबकि करीब 30 हजार लोग सड़कों पर खड़े थे। वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत म

.

जबकि इतनी भीड़ का अनुमान किसी ने नहीं लगाया था। प्रशासन ने 1 लाख लोगों को ध्यान में रखकर तैयारी की थी। यही कारण है कि मुख्य समारोह (सभा) स्थल पर लोगों के बैठने के लिए 18 हजार कुर्सियां लगाई गई थी।

यही कारण है कि राज्योत्सव मैदान में प्रवेश करने के लिए लोगों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। भारी भीड़ के कारण पुलिस और प्रशासन एंट्री प्रबंधन ठीक से नहीं कर पाए। कई लोगों को मैदान में प्रवेश नहीं दिया गया और सड़कों पर ही रोक दिया गया। यहां तक मीडिया प्रतिनिधियों के आने-जाने में भी प्रशासनिक अव्यवस्था साफ नजर आई, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।

पीएम की गाड़ी की गई स्लो लोगों का किया अभिवादन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक 00 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से उनका काफिला 00 बजे सत्य साईं अस्पताल के लिए रवाना हुआ। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को 10 मिनट के लिए धीमा कर दिया गया था। क्योंकि पीएम के स्वागत के लिए 12 मंच बनाया गया था, जहां लोक कलाकारों की प्रस्तुति थी।

पीएम ने उन्हें देखने के लिए कार की रफ्तार धीमी कराई और सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पीएम ने नवा रायपुर की 52 किलोमीटर का सफर तय किया।

ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी चुनौती लेकिन जाम की स्थिति नहीं नवा और पुराने रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। इसके लिए पांच दिनों तक प्लानिंग की गई। ताकि कहीं जाम न लगे। पीएम के पहुंचने के पहले नवीन विधानसभा से मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधियों को राज्योत्सव मैदान तक पहुंचना भी चुनौती थी।

पीएम के वहां से रवाना होते हुए मंत्री, विधायक को बस में बैठाकर कार्यक्रम स्थल लाया गया। सभी रूट की फोर्स को समेटकर आनन-फानन में राज्योत्सव मैदान और एयरपोर्ट में लगाया गया। पीएम के कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक-एक जवानों को बस में चढ़ाया गया।

बच्चों के हाथ से एसपीजी कमांडो ने छीने स्मार्ट वॉच राजधानी पहुंचते ही पीएम मोदी सबसे पहले सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की। लेकिन पीएम की सुरक्षा में मौजूद एसपीजी कमांडो ने दो बच्चों से उनकी स्मार्ट वॉच ले ली। इसके बाद उसे तोड़कर एक बक्से में बंद कर दिया।

बच्चे कहते रहे कि यह मेरे पिता ने मुझे गिफ्ट की है, लेकिन कमांडो ने उसे तोड़कर रख लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम की सुरक्षा के लिहाज से उसे बच्चों से लिया गया। दरअसल, पीएम के कार्यक्रम में कहीं भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस अलाउड नहीं होता। पीएम जहां होते हैं, वहां यह सब निकलवा लिया जाता है।

प्रदेश में पहली बार सभी स्टेशनों पर गूंजा राज्य गीत- अरपा पैरी के धार…

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर रेलवे ने प्रदेश के सभी स्टेशनों पर राज्य गीत अरपा-पैरी के धार गीत बजाया गया। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्टेशनों पर यात्रियों को राज्य गीत की धुन सुनाई दी।

इससे प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के चेहरे पर खुशी की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही रेलवे ने राज्योत्सव में 1 से 5 नवंबर तक रेल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्योत्सव में पहली बार रेलवे ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है। राज्योत्सव में रेलवे की प्रदर्शनी जनता के बीच आर्कषक का केंद्र बनी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur DNA Forensic Workshop Launched By IG Garg

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर:5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार

May 6, 2026

Bilaspur Rail Fine Rs 1.92 Lakh

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069696
Views Today : 49
Views Last 7 days : 603
Views Last 30 days : 3842
Total views : 90740
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.