Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The condition of government health services in the capital is worrying. | राजधानी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चिंताजनक: अस्पतालों में देर से ओपीडी और समय से पहले बंद… शाम को नहीं आ रहे डॉक्टर – Raipur News
Breaking News

The condition of government health services in the capital is worrying. | राजधानी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चिंताजनक: अस्पतालों में देर से ओपीडी और समय से पहले बंद… शाम को नहीं आ रहे डॉक्टर – Raipur News

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1759784843
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक, इन केंद्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 से रात 8 बजे तक ओपीडी संचालित होनी चाहिए, लेकिन यह केंद्र समय पर संचालित नहीं हो रहे हैं।

.

भास्कर ने इसे लेकर पड़ताल की, तो पता चला कि, शहर के अधिकांश हमर क्लिनिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे हैं। कई केंद्र तो सुबह देर से खुल रहे हैं, इसके बाद दोपहर एक बजे तक ही मरीजों को देखा जाता है, जबकि शाम की ओपीडी पूरी तरह बंद रहती है।

बड़े अस्पतालों का बोझ कम करने और घर के पास ही मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने इन स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की थी। लेकिन उद्देश्य पर यह केंद्र खरे नहीं उतर रहे हैं।

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट

हमर क्लीनिक

6bhilai city pg 4 0 d2717169 f03c 4db2 8f74 4712b64ab4da large

भास्कर ने देवेंद्र नगर, मठपारा, कोटा और त्रिमूर्ति नगर स्थित हमर क्लिनिकों में सुबह पहुंची। देवेंद्र नगर क्लीनिक 9.30 बजे बंद मिला। त्रिमूर्ति नगर और मठपारा क्लीनिक तो खुल गए थे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर ‘थोड़ी देर में आ रहे हैं।’ मरीज इंतजार करते रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

6bhilai city pg 4 0 881a2d9d 237b 4de1 b6c8 5b9530be1463 large

मठपुरैना और काशीराम नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शाम की ओपीडी पूरी तरह बंद मिली। जबकि सरकारी नियम के अनुसार शाम 5 से 8 बजे तक डॉक्टरों की मौजूदगी जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शाम को मरीज लेकर पहुंचने पर गेट बंद मिलता है।

हमर अस्पताल

भनपुरी हमर अस्पताल में डॉक्टर रोजाना 10.30 के बाद पहुंचते हैं। रामनगर और भाठागांव में भी यही हाल है। स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता का दावा करता है, लेकिन रात के समय यहां भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहती हैं। रात को अंदर से बंद कर डॉक्टर व स्टाफ सो जाते हैं।

अस्पतालों में किन सुविधाओं का दावा… लापरवाही के चलते इनमें से आधी भी नहीं मिलती

  • हमर क्लीनिक : शहर के वार्डों और बस्तियों में छोटे स्तर पर चलाए जाते हैं, जहां सामान्य बीमारियों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, दवा वितरण और गर्भवती महिलाओं की जांच जैसी बेसिक सेवाएं मिलती हैं।
  • हमर अस्पताल : मिनी जिला अस्पताल है। इसमें बेड सुविधा, लैब, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और इनडोर मरीजों की व्यवस्था होती है। यहां बड़े स्तर पर इलाज, भर्ती, जांच और रेफरल सेवाएं हैं।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) : बड़े स्वास्थ्य केंद्र होते हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर (गायनेकोलॉजिस्ट, फिजीशियन, सर्जन आदि) होते हैं। प्रसव, एक्सरे, पैथोलॉजी, छोटे ऑपरेशन व आपात सेवाएं हैं।
  • शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) : यहां 2 डॉक्टर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स रहते हैं। यहां टीकाकरण, परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सामान्य ओपीडी सेवाएं दी जाती हैं।

लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी

सीधी बात डॉ मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ

केंद्र समय पर नहीं खुल रहे हैं?

– सभी को समय पर खोलने के निर्देश हैं, मैं चेक करवाता हूं।

डॉक्टर भी समय पर नहीं आ रहे हैं?

– सभी को चेतावनी दी जाएगी। लापरवही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

कई केंद्रों में डॉक्टर नहीं हैं?

– कई की पोस्टिंग दूसरी जगह हो गई है, जल्द नई पोस्टिंग करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद के पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा:यानेश साहू चुने गए अध्यक्ष, 10 वार्ड कांग्रेस के खाते में, भाजपा 5 पर सिमटी

June 4, 2026

Chhattisgarh Congress Alleges BJP Govt Ruining State Over Liquor, Minister Promises Probe

June 4, 2026

घुमका नगर पंचायत चुनाव, कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष पद:फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीत हासिल की, भाजपा ने जीते 10 पार्षद पद

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072837
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1364
Views Last 30 days : 5720
Total views : 96364
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.