![]()
बालोद जिले के नगर पंचायत पलारी के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने अपने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल गुरूपंच को 506 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जीत का जश्न शुरू हो गया। अध्यक्ष पद की जीत के साथ ही नगर पंचायत परिषद में भी कांग्रेस को बहुमत का समर्थन मिला है। 15 वार्डों वाली नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित 9 पार्षद प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि भाजपा के खाते में 5 सीटें गईं। एक वार्ड में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने से मुकाबला टाई पर समाप्त हो गया। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार लॉटरी प्रक्रिया अपनाई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी तीरथ राम को विजयी घोषित किया गया। इसके साथ ही परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया चुनाव परिणामों ने एक बार फिर पलारी में कांग्रेस की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का फूल-मालाओं और गुलाल से स्वागत किया। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पहले चरण से ही कांग्रेस रही आगे नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष पद की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। पहले चरण में उन्हें 867 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच को 576 मत प्राप्त हुए, जिससे कांग्रेस को 291 मतों की बढ़त मिली। दूसरे चरण में भी यानेश साहू ने बढ़त कायम रखते हुए 596 मत हासिल किए, जबकि लखनलाल गुरुपंच को 456 मत मिले। दो चरणों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 431 मतों तक पहुंच गई। आखिरी चरण की मतगणना में यानेश साहू को 566 मत और लखनलाल गुरुपंच को 491 मत प्राप्त हुए। सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद यानेश साहू ने कुल 506 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
<
