Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The body of the drowned youth was found after 22 hours. | 22 घंटे बाद मिला डूबे युवक का शव: छठ घाट डेम में नहाते समय डूब गया था युवक, SDRF की टीम ने अगले दिन शव निकाला – Jashpur News
Breaking News

The body of the drowned youth was found after 22 hours. | 22 घंटे बाद मिला डूबे युवक का शव: छठ घाट डेम में नहाते समय डूब गया था युवक, SDRF की टीम ने अगले दिन शव निकाला – Jashpur News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fe731637 c69f 4109 8339 5b62dc818ccc 1761313917077
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर जिले के कुनकुरी नगर स्थित छठ घाट डेम में गुरुवार शाम डूबे एक युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर एक घंटे के भीतर शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कुनकुरी के तुरी बस्ती नि

.

जानकारी के अनुसार, चुनू राम गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ छठ घाट डेम में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। उसके साथी युवकों ने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और कुनकुरी पुलिस को घटना की सूचना दी।

67550760 e969 4748 8990 a4b126c51947 1761313917066

गोताखोरों ने खोज अभियान चलाया

सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया गया। देर शाम जशपुर से डी.डी.आर.एफ. टीम भी बुलाई गई। टीम ने पूरी रात खोजबीन की, लेकिन पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण युवक का पता नहीं चल सका।

0ac0e7cc 1b68 460d 90b6 d1108b4a0972 1761313917067

टीम ने डेम के दूसरे छोर से युवक का शव बरामद किया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ अंबिकापुर से पेशेवर डाइविंग टीम को बुलाया। यह टीम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कुनकुरी पहुंची। टीम ने पानी की गहराई और बहाव का वैज्ञानिक आकलन करने के बाद खोज अभियान शुरू किया। लगभग एक घंटे की कार्रवाई के बाद टीम ने डेम के दूसरे छोर से युवक का शव बरामद कर लिया।

घटनास्थल पर सुबह से ही सैकड़ों ग्रामीण और नगरवासी जमा हो गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

1de8c45c 4445 46f7 9880 ded3b8458b92 1761313917067
5cc1d382 3bd1 4ec5 82b7 ba70779e0f1d 1761313917065
679a6290 0440 4a81 912a 0c5a448e2119 1761313917066
6fb40348 3c0b 42fd a32e fc5f026970e5 1761313917068
0c9d688c e83d 4688 bea4 d57978a79b07 1761313917073



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी:हेल्थ डिपार्टमेंट, एजुकेशन और बीएसपी में नौकरी के नाम 4 लोगों से वसूले 16 लाख, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

April 30, 2026

कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर निकाली रैली:बिजली, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

April 30, 2026

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069304
Views Today : 120
Views Last 7 days : 974
Views Last 30 days : 4079
Total views : 90308
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.