Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The body of the deputy sarpanch, missing for two days, was found in Bilaspur. | बिलासपुर में दो दिन से लापता उपसरपंच की मिली लाश: सिर में लाठी-रॉड से हमले के निशान, जंगल में शव के साथ मिली बाइक, हत्या की आशंका – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

The body of the deputy sarpanch, missing for two days, was found in Bilaspur. | बिलासपुर में दो दिन से लापता उपसरपंच की मिली लाश: सिर में लाठी-रॉड से हमले के निशान, जंगल में शव के साथ मिली बाइक, हत्या की आशंका – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 5, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251205 wa0036 1764927005
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जंगल में मिली दो दिन से गायब पूर्व उपसरपंच की लाश।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूर्व उपसरपंच की लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिली है। वो दो दिन से लापता था। उसके सिर सहित शरीर पर लाठी-रॉड से हमले के निशान मिले हैं। जंगल में शव के साथ ही बाइक भी संदिग्ध हालत में मिली है। पुलिस भी इसे हत्या मानकर जांच कर

.

ग्राम भैंसाझार निवासी सूर्य प्रकाश बघेल (37) पिता दशरथ बघेल पिछले पंच वर्षीय चुनाव में पंच निर्वाचित हुआ था, जिसके बाद वो उपसरपंच बन गया। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिसंबर की सुबह वो घर से अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BL 6975 में सवार होकर घर से निकला था। जिसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा।

घर से पेशी में जाने की बात कहकर निकला था पूर्व उपसरपंच।

घर से पेशी में जाने की बात कहकर निकला था पूर्व उपसरपंच।

इससे परेशान परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। इस पर उन्होंने उसके परिचित सहित अन्य लोगों से जानकारी जुटाई। फिर भी सूर्य प्रकाश का कुछ पता नहीं चला। इस पर दूसरे दिन यानी कि चार दिसंबर को परिजन ने रतनपुर थाने में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर उसकी तलाश करने का दावा करती रही।

लाश मिलने के बाद जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस।

लाश मिलने के बाद जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस।

जंगल में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश शुक्रवार की सुबह भैंसाझार के जंगल में सूर्य प्रकाश की लाश संदिग्ध हालत में मिली। शव को देखकर लोगों ने उसकी पहचान कर घटना की जानकारी परिजन को दी। जंगल में लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शव से करीब 200 मीटर जंगल के बीच झाड़ियों में मिली युवक की लाश।

शव से करीब 200 मीटर जंगल के बीच झाड़ियों में मिली युवक की लाश।

सिर में लाठी-रॉड से हमले के निशान, जंगल में मिली बाइक पुलिस की शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि उसके सिर सहित अन्य जगहों पर लाठी-रॉड जैसे भारी वस्तु से हमले के निशान मिले हैं। उसके शरीर से खून भी बहकर सूख गए हैं। शव से करीब 200 मीटर दूर जंगल के बीच झाड़ियों में उसकी बाइक भी मिली है। ऐसे में पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व उपसरपंच की हत्या की आशंका पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर।

पूर्व उपसरपंच की हत्या की आशंका पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर।

पेशी में जाने निकला था पूर्व उपसरपंच लापता पूर्व उपसरपंच की लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजन से पूछताछ की, तब पता चला कि घटना के दिन वो घर से पेशी में जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि किसी केस को लेकर बिलासपुर में उसकी पेशी थी। लेकिन, वो पेशी में पहुंचा या नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी नहीं है। शाम तक वो घर नहीं पहुंचा, तब परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतक युवक का गांव सहित रतनपुर के कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

जंगल में लाश मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जंगल में लाश मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस बोली- युवक की हत्या की आशंका, हर एंगल पर जांच एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि जंगल में युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है, जिसे देखेते हुए जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग को बुलाया गया। मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान से युवक की हत्या की आशंका है। पुलिस इस मामले में परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन सहित अन्य तकनीकी जांच की जा रही है। जिससे हत्या के कारण और हत्यारों का पता लगाया जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रा में कार-ट्रेलर टक्कर, एक गंभीर घायल:सुबह हुआ हादसा, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें, ट्रेलर चालक फरार,पुलिस जाँच जारी

June 14, 2026

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074036
Views Today : 2194
Views Last 7 days : 3767
Views Last 30 days : 8432
Total views : 100231
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.