गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बुजुर्ग महिला का शव बांध में तैरता हुआ मिला। 29 अक्टूबर को झिरना पोंडी गांव के झिरना बांध में ग्रामीणों ने जब शव देखा तो आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
.
मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान झिरना पोंडी गांव निवासी शांति बाई के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

घटना स्थल पर एक लोटा भी मिला है।
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बांध से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की।
प्राथमिक जांच में महिला की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गौरेला पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
<
