.
पटना के बड़का पारा स्थित बूढ़ासागर तालाब के घाट पर रविवार की सुबह 26 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब के आस-पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव तालाब के किनारे मिला था और उसमें अत्यधिक सूजन होने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
बाद में कपड़ों और मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मनेंद्रगढ़ चैनपुर निवासी के रूप में की गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ दिन पहले पटना के एक व्यक्ति की जेसीबी मशीन चलाने के लिए आया था, जिसके बाद से ही उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया था। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने तुरंत एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) यूनिट की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
<
