Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The act of the robber groom of Gujarat | गुजरात के लुटेरे-दूल्हे की करतूत: चार शादी कर 5 बच्चों का बाप बना, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी के पैसे-जेवर लूटे – Chhattisgarh News
Breaking News

The act of the robber groom of Gujarat | गुजरात के लुटेरे-दूल्हे की करतूत: चार शादी कर 5 बच्चों का बाप बना, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी के पैसे-जेवर लूटे – Chhattisgarh News

By adminDecember 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 11 at 51726 pm 1765570303
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गुजरात के 55 वर्षीय लूटेरे दूल्हे को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग जिले की सरकारी स्कूल की टीचर के साथ धोखा देकर शादी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़िता टीचर ने आरोप लगाया है कि बिरेन सिंह सोलंकी की चौथी पत्नी ने उससे पैसे हड़पने

.

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, तीसरी शादी की जानकारी होने के बाद भी गुजरात की सरकारी डॉक्टर ने बिरेन से शादी की। एक साल बाद सरकारी डॉक्टर आईवीएफ से जुड़वां बच्चों की मां बनी।

55 वर्षीय लूटेरे दूल्हे बिरेन सोलंकी को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा।

55 वर्षीय लूटेरे दूल्हे बिरेन सोलंकी को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा।

डॉक्टर पत्नी के साथ ही रहता था आरोपी

शिक्षिका ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा है कि बिरेन सोलंकी (55 साल) ने उनसे शादी करने के एक महीने बाद ही गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी की। आवेदन में शिक्षिका ने बताया कि जब वो शादी करने आया तो गुजरात के बलसाड धरमपुर पिण्डवल से आया था।

इसी पते पर सरकारी डॉक्टर भी रहती है। सरकारी डॉक्टर पहले से जानती थी कि मई 2023 में उसकी शादी मुझसे हुई है, उसके बाद भी उसने एक महीने बाद बिरेन से शादी की। इसके बाद वो गुजरात में उसी के साथ रहने लगा। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि बिरेन शादी करने के बाद मुझसे पैसे लेता रहा और सरकारी डॉक्टर भी इसमें शामिल रही।

4 शादी कर पांच बच्चों का बाप बना

आरोपी बिरेन कुमार सोलंकी उर्फ बिरेन झाला पहले भी दो शादी कर चुका था। शिक्षिका ने शिकायत में बताया कि बिरेन की पहली पत्नी का नाम जसरतबा और दूसरी पत्नी का नाम सुधा है। इनमें से दूसरी पत्नी सुधा से बिरेन का तलाक हो चुका है। जबकि पहली पत्नी से बिना तलाक के आरोपी अलग रहता है।

सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी करने बाद 3 मार्च 2024 को आईवीएफ से दो जुड़वां बच्चों का बाप बना। इस तरह आरोपी 4 शादी कर पांच बच्चों का बाप बना। इसकी जानकारी जब दुर्ग की शिक्षिका को हुई तो आरोपी ने शिक्षिका से गाली-गलौज कर रिश्ता खत्म कर लिया।

अब सिर्फ सरकारी डॉक्टर को मानता है पत्नी

आरोपी से जब शिक्षिका ने चौथी शादी की बात को लेकर नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया तो उसने गाली-गलौच करते हुए कहते है कि हमारा तुम्हारा कोई संबंध नहीं है। पहले सरकारी डॉक्टर से शादी के पहले की गई तीनों शादियों को नहीं जानता हूं और न ही उनसे और तुमसे कोई रिश्ता है।

मेरी चौथी पत्नी जो सरकारी डॉक्टर है केवल अब वही पत्नी मेरी है। जब पीड़िता ने अपने पैसे और मकान के पैसे वापस मांगे तो उसने साफ मना कर दिया और कहा कि भुज गुजरात में मकान को बेच चुका हूं। मेरे पास पैसे नहीं है। जेवरात को भी बेच दिया हूं। तुमको जो करना है कर लो, अब न तो पैसा मिलेगा और जेवरात मिलेगा।

18 लाख बैंक ट्रांजैक्शन, 5 लाख कैश और 12 लाख के जेवर हड़पे

आरोपी ने 2020 में लोन लेकर मकान खरीदने की बात कह कर हर महीने किश्त की राशि अपने बैंक खाते में मंगवाता था। झांसा देता था कि वो घर बाद में उसके नाम कर देगा।

इसके अलावा 2021 से 2024 के बीच यूपीआई और बैंक ट्रांसफर से लगभग 18 लाख रुपए, अलग-अलग मौकों पर करीब 5 लाख रुपए कैश, सोने के गहने गिरवी रखवाकर 1.3 लाख का गोल्ड लोन, जिसकी किस्तें अभी भी शिक्षिका भर रही है।

इसके अलावा साल 2024 में दुर्ग में घर पर आते समय आरोपी शिक्षिका के 12 लाख रुपए के जेवरात और मोबाइल चोरी करके गुजरात भाग गया।

मैट्रिमोनियल साइट पर देता था शादी का विज्ञापन

आवेदिका ने अपने आवेदन में लिखा है कि बिरेन ने धोखे से उससे शादी की है। वह पहले भी कई महिलाओं को अपनी पहचान बदलकर, मैट्रिमोनियल साइट पर झूठे वैवाहिक विज्ञापन देकर और बड़ी नौकरी और बड़े पद जैसे तमगे का इस्तेमाल कर गुमराह कर चुका है।

शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि यह सरकारी डॉक्टर और बिरेन ने मिलकर यह पूरा षड्यंत्र रचा है। इसलिए दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा: कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था

लुटेरे दूल्हे को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया है।

लुटेरे दूल्हे को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से 55 वर्षीय लुटेरे दूल्हे, बिरेन कुमार सोलंकी, को गिरफ्तार किया है। बिरेन के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े की उम्र 35 साल है। उसने खुद को कुंवारा बताकर अब तक चार शादियां की हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074917
Views Today : 112
Views Last 7 days : 4968
Views Last 30 days : 9419
Total views : 103005
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.