Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tension between two communities due to dispute between youths, NH blocked in Surguja | सरगुजा में 2 समुदाय के बीच मारपीट, हाईवे में चक्काजाम: FIR दर्ज नहीं करने पर भड़का उरांव समाज; रात 12 बजे तक धरने पर बैठे – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Tension between two communities due to dispute between youths, NH blocked in Surguja | सरगुजा में 2 समुदाय के बीच मारपीट, हाईवे में चक्काजाम: FIR दर्ज नहीं करने पर भड़का उरांव समाज; रात 12 बजे तक धरने पर बैठे – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 12 02 073620 1 1764641161
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा के सीतापुर में एक शादी समारोह के दौरान 2 समुदाय के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है 2 पक्ष के युवक आपस में भिड़े, इनमें महिलाओं से बदसलूकी भी की गई जिसके बाद मामला और बढ़ गया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट हो गई।

.

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने एक ही पक्ष की शिकायत सुनी और FIR दर्ज की, दूसरे पक्ष की शिकायत में कार्रवाई नहीं होने पर उरांव समाज ने बीच सड़क गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन किया गया। रात 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

चक्काजाम लगने से कई गाड़ी खड़ी रही। यातायात बाधित हुआ।

चक्काजाम लगने से कई गाड़ी खड़ी रही। यातायात बाधित हुआ।

FIR दर्ज नहीं होने पर तनाव, चक्काजाम

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर में विवाद की शुरुआत 29 नवंबर की रात हुई। जब सीतापुर उरांव पारा के रहने वाले अमन खेस शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां उसका विवाद काराबेल के टोकोपारा निवासी निक्कू खान और महेश दास से हो गया।

निक्कू खान टेंट लगाने का काम करता है। विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने निक्कू खान की शिकायत पर अमन खेस और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

वहीं अमन खेस की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद देर रात कुछ युवकों ने उरांव पारा पहुंचकर हुड़दंग मचाया और गाली गलौज की। जब इसकी जानकारी उरांव समाज के लोगों को लगी तो वे भड़क गए और थाने के सामने नेशनल हाईवे पर धरना दे दिया।

रात 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग थाने के सामने जमा हो गए और सड़क पर बैठ गए। रात करीब 12 बजे के बाद भी सड़क पर बैठे रहे। एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने उरांव समाज के लोगों को समझाइश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होगी, इसके बाद भी वे सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए।

देर रात पहुंचे ASP, कई किलोमीटर की लाइन लगी

चक्काजाम के बाद सीतापुर में नेशनल हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तक ट्रकों और भारी वाहनों की लाइन लग गई। देर रात 12 बजे एडिशनल एसपी अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस परिजनों को समझाइश देने की कोशिश कर रही है।

वॉट्सऐप ग्रुपों में मैसेज भेजा, नगर बंद का आह्वान

इस विवाद के बीच वॉट्सऐप गुप्रों में मैसेज भेजा गया है कि कुछ लोगों ने उरांव पारा में पहुंचकर सड़क पर चल रहे लोगों से मारपीट की, महिलाओं से बदसलूकी की। इसके विरोध में नगर बंद का आह्वान किया है। एसडीओपी ने कहा कि हालात पर निगरानी रखी जा रही है। एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तारी होगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073859
Views Today : 661
Views Last 7 days : 1549
Views Last 30 days : 6411
Total views : 97973
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.