![]()
संत जोसेफ महागिरजाघर बैरनबाजार के वाइडनर मेमोरियल हॉल में शनिवार को सीसीबीआई महिला आयोग के तहत डीनरी स्तर का एक दिवसीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 159 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “मां परिवार की रोशनी है” रखा गया। कार्यक्रम में कांता केरकेट्टा ने मां के महत्व पर अपने विचार रखे। फा. पुन्नूर ने भी परिवार में मां की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं फा. सरीन ने परिवार में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान में माताओं की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। सिस्टर क्रेसेनसिया ने सीसीबीआई और सीबीसीआई के कार्यों की जानकारी दी। सिस्टर मधु मंजरी ने परिवार और समाज में मां के योगदान पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान डांस, लघु नाटिका और एक्शन सांग भी परफॉर्म हुआ। कार्यक्रम के अंत में सिस्टर मेरी फ्रांसिस के मार्गदर्शन में डीनरी स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी। प्रार्थना के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
<
