![]()
बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को कर्मचारियों का संलग्नीकरण खत्म करने का आदेश दिया है। शासन के निर्देश के बावजूद कई शिक्षक, लिपिक और भृत्य अपनी मूल संस्था में काम नहीं कर रहे हैं।
.
हालांकि, अभी भी कई शिक्षक, लिपिक और भृत्य अपनी मूल संस्था में कार्य न कर अन्य शालाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं, जो शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के मुताबिक, संलग्न पाए जाने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपनी मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण करना होगा। आदेश का पालन न करने पर वेतन रोका जा सकता है। सभी अधिकारियों को 3 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
<
