Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Teachers and students took to the streets in Bilaspur against coaching institutes. | बिलासपुर में कोचिंग-इंस्टीट्यूट के खिलाफ सड़क पर उतरे टीचर-स्टूडेंट्स: प्रतियोगी बोले- डेमो दिखाकर वसूले हजारों रुपए, टीचर को नहीं दे रहे सैलरी, थाने का घेराव कर मचाया हंगामा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Teachers and students took to the streets in Bilaspur against coaching institutes. | बिलासपुर में कोचिंग-इंस्टीट्यूट के खिलाफ सड़क पर उतरे टीचर-स्टूडेंट्स: प्रतियोगी बोले- डेमो दिखाकर वसूले हजारों रुपए, टीचर को नहीं दे रहे सैलरी, थाने का घेराव कर मचाया हंगामा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251101114701 1761978119
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ टीचर-स्टूडेंट्स हुए लामबंद।

बिलासपुर में एफएम ग्रुप के कम्पिटिशन कम्यूनिटी इंस्टीट्यूट में क्लासेस नहीं होने से भड़के प्रतियोगियों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। उनके साथ कोचिंग सेंटर के टीचर भी थे। छात्रों का आरोप है कि उन्हें बेहतर कोचिंग का डेमो दिखाकर हजारों रुपए फीस

.

सिटी कोतवाली थाना पहुंचे प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि जब उन्होंने एडमिशन लिया, तब योग्य और अनुभवी शिक्षकों से क्लासेस कराने का डेमो दिखाया गया था। लेकिन, पिछले तीन महीने से डेमो टीचर के बजाए बदल-बदल कर अनुभवहीन शिक्षकों से क्लासेस कराई जा रही है। छात्रों ने जब पुराने टीचर्स से जानकारी ली, तब उन्हें सैलरी नहीं मिलने की बात सामने आई। इससे नाराज छात्र और टीचर्स कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा मचाने लगे।

महंगी फीस लेकर स्तरहीन पढ़ाई कराने का आरोप।

महंगी फीस लेकर स्तरहीन पढ़ाई कराने का आरोप।

दिवाली पर दिए चेक बाउंस, नौकरी से निकाला शिक्षकों ने बताया कि दबाव बढ़ने पर संचालक मुर्तजा हुसैन ने दिवाली पर चार शिक्षकों को 50-50 हजार रुपए के चेक दिए थे, लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए। इतना ही नहीं इस कारण शिक्षकों को अपने खाते से पेनाल्टी भी भरनी पड़ी।

सैलरी मांगी तो दो को नौकरी से निकाला सैलरी मांगने पर डायरेक्टर ने दो शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। दोनों को आठ महीने से सैलरी नहीं मिली थी। एक शिक्षक ने अपनी दिसंबर में होने वाली शादी के लिए सैलरी मांगी थी। डायरेक्टर ने दोनों को टर्मिनेशन लेटर ईमेल करते हुए बकाया सैलरी की रकम 30 अप्रैल 2026 तक देने की बात कही है।

कक्षाएं बंद करने पर डायरेक्टर ने दिया था भरोसा शिक्षकों ने यह भी बताया कि बार-बार सैलरी रोकने से परेशान होकर उन्होंने पितृपक्ष में ही क्लास बंद करने का फैसला लिया था। तब डायरेक्टर ने नवरात्रि में और फिर 17 नवंबर को सैलरी देने का वादा किया। पैसे न होने पर 21 नवंबर को सभी को बुलाया, लेकिन डायरेक्टर अपना मोबाइल बंद करके बचते रहे।

3000 छात्रों का भविष्य दांव पर संस्था के शिक्षक विकास सिंह और संजय साहू ने बताया कि इंस्टीट्यूट में एक हजार छात्र ऑफलाइन और दो हजार छात्र ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों से 35 से 45 हजार रुपए तक फीस ली जा रही है। शिक्षकों के अनुसार, संस्था की मासिक आय 20 लाख रुपए से अधिक है, जबकि वेतन और अन्य खर्च लगभग 17-18 लाख रुपए हैं। इसके बावजूद सैलरी रोककर डायरेक्टर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

टीचर्स से समझौता वार्ता असफल शिक्षकों ने थाने में डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। बार-बार निवेदन के बावजूद वेतन न मिलने पर शिक्षकों ने कक्षाएं लेनी बंद कर दी हैं। जब छात्रों ने शिक्षकों से संपर्क किया, तब उन्हें कक्षाएं बंद होने का कारण पता चला। पुलिस के सामने डायरेक्टर मुर्तजा हुसैन ने कहा कि 30 नवंबर तक पूरा वेतन दे देंगे, लेकिन इसे शिक्षकों ने स्वीकार नहीं किया। आखिरकार, टीआई ने डायरेक्टर को चेतावनी देते हुए एक दिन के भीतर सभी शिक्षकों को आधी सैलरी और 30 नवंबर तक बकाया पूरी सैलरी देने का निर्देश दिया। टीआई ने रुपए नहीं देने पर डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी, जिसके बाद छात्र वापस लौटे। टीआई देवेश राठौर ने कहा कि छात्र और टीचर ने शिकायत की है। मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों का आरोप- कोचिंग सेंटर संचालक ने ठगा जांजगीर के छात्र चंद्रभान पटेल ने बताया कि एक साल के कोर्स के लिए 45 हजार रुपए लिए गए हैं, लेकिन पढ़ाई अब तक अधूरी है, और अब फैकल्टी भी बदलने की तैयारी है। वहीं, कबीर धाम के विशाल चंद्राकर ने 30 हजार रुपए देकर पीएससी मेन्स के लिए एडमिशन लिया था। 12 महीने में सिलेबस पूरा होना था, जो 14 महीने बाद भी अधूरा है। बिलासपुर की संजना शुक्ला ने बताया कि डेमो में अच्छे शिक्षकों से पढ़ाया गया, लेकिन अब सैलरी विवाद के कारण शिक्षक बदल रहे हैं, जिससे वे ठगा महसूस कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jora Nitrazepam Tablets Seized, 2 Arrested

May 6, 2026

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

जशपुर पुलिस ने 12 गौवंशों को बचाया:तस्करी कर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.