Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ब्लास्ट हुई पुरानी मोबाइल बैटरी, झुलसने से मासूम की मौत:पुरानी मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे बच्चे, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में था भर्ती
Breaking News

ब्लास्ट हुई पुरानी मोबाइल बैटरी, झुलसने से मासूम की मौत:पुरानी मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे बच्चे, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में था भर्ती

By adminJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 02 at 140059 1780389972
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 02 at 140059 1780389972
सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में खराब मोबाइल बैटरी खेलने के दौरान फट गई। मोबाइल बैटरी में अचानक विस्फोट होने से एक वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह 31 मई को अपनी मां और भाई-बहन के साथ घर में था। महेंद्र सिंह सुबह से ट्रैक्टर लेकर काम करने निकल गया था। आदित्य के बड़े भाई और बहन खेलते हुए बाड़ी में पहुंचे और कचरे में पड़ी पुरानी मोबाइल बैटरी उठाकर ले आए। शाम करीब 5 बजे उसकी मां नल पर पानी भरने गई थी। इस दौरान तीनों बच्चें घर के बाहर ही खेल रहे थे। इस बीच खराब मोबाइल की बैटरी में धमाका हो गया। धमाके से मोबाइल बैटरी के अवशेष की चपेट में आकर मासूम आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे, सीने, पेट व हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
धमाके के दौरान दो अन्य बच्चे भाग निकले। धमाके की आवाज सुनकर उनकी मां दौडक़र घर पहुंची। मौके पर आदित्य गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। बच्चे के पिता महेंद्र सिंह काम करने के बाद रात 9 बजे घर लौटा तो उसे आदित्य के झुलस जाने की जानकारी मिली। उन्होंने बच्चे को तत्काल प्रेमनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने सूरजपुर रेफर कर दिया। सूरजपुर जिला अस्पताल से बच्चे को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन 1 जून को उसे लेकर अंबिकापुर पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का पिता यह नहीं बता सका कि बच्चे कहां से मोबाइल बैटरी लेकर आए थे और धमाका कैसे हुआ। आशंका है कि बच्चों ने मोबाइल बैटरी के टर्मिनलों को शार्ट किया होगा, जिससे बैटरी में धमाका हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन बच्चे का शव लेकर गांव लौट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप:भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, विधायक ने अब तक नहीं दी गिरफ्तारी

June 2, 2026

शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ऑडियो वायरल:ठेका-कंपनी पर भर्ती के लिए 35 हजार, वर्दी के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

June 2, 2026

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072749
Views Today : 25
Views Last 7 days : 1664
Views Last 30 days : 5664
Total views : 96272
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.