Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sweeper arrested for selling drugs in Ramanujganj | रामानुजगंज में नशीली दवाएं बेचते स्वीपर गिरफ्तार: आबकारी टीम ने 1575 टैबलेट, इंजेक्शन जब्त कर जेल भेजा – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Sweeper arrested for selling drugs in Ramanujganj | रामानुजगंज में नशीली दवाएं बेचते स्वीपर गिरफ्तार: आबकारी टीम ने 1575 टैबलेट, इंजेक्शन जब्त कर जेल भेजा – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2f2b2b9f b110 494f 96c6 719c96597907 1759930341993
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रामानुजगंज में नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने स्वीपर मोहल्ला निवासी रमेश कुशवाहा को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।

.

आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि रमेश कुशवाहा अपनी दुकान से नशीली टैबलेट और इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना पक्की होने के बाद टीम ने रमेश की दुकान पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान दुकान से 1575 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 8 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए।

b4ef0621 aa56 4fa8 b119 c53a2b2596ca 1759930350579

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी रमेश कुशवाहा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे रामानुजगंज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश मिला।

सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने में रामानुजगंज में नशीले इंजेक्शन से दो युवाओं की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही विभाग ने निगरानी तेज कर दी थी।

रामानुजगंज में नशे के खिलाफ सख्त अभियान

उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक पर नंबर शेयर करने के बाद कई जागरूक युवाओं ने उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे इस कार्रवाई में मदद मिली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रामानुजगंज में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में रंजीत गुप्ता के साथ मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और अंजू एक्का की अहम भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072851
Views Today : 1
Views Last 7 days : 1173
Views Last 30 days : 5687
Total views : 96378
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.