Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Surguja division’s police review meeting held in Rajpur | राजपुर में सरगुजा संभाग की पुलिस समीक्षा बैठक: एनडीपीएस और गौ तस्करी मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश, लंबित प्रकरणों को सुलझाने पर जोर – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Surguja division’s police review meeting held in Rajpur | राजपुर में सरगुजा संभाग की पुलिस समीक्षा बैठक: एनडीपीएस और गौ तस्करी मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश, लंबित प्रकरणों को सुलझाने पर जोर – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3d9a6342 2de9 44ec a7de ed5071e05894 1766411890785
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3d9a6342 2de9 44ec a7de ed5071e05894 1766411890785

बलरामपुर जिले के हरितिमा फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, राजपुर में सरगुजा संभाग स्तरीय पुलिस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कोरिया, जशपुर, एमसीबी, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

.

709 पुराने मामले खंगाले, आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर

बैठक में सर्वप्रथम संभाग के विभिन्न जिलों में दोषमुक्ति से जुड़े कुल 709 प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इनमें सेशन कोर्ट के 128 और लोवर कोर्ट के 581 प्रकरण शामिल थे। समीक्षा के दौरान उन मामलों पर विशेष चर्चा हुई जिनमें अग्रिम जमानत निरस्त होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। विवेचना में पाई गई त्रुटियों को सुधारने और अभियोजन अधिकारियों से समन्वय कर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह और गौ तस्करी पर सख्त रुख

इसके बाद कानून व्यवस्था, लंबित अपराध, लंबित शिकायतें, मर्ग प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट के मामले और गौ तस्करी से संबंधित कार्यवाहियों की जिलेवार समीक्षा की गई। एनडीपीएस प्रकरणों में संपत्ति कुर्की, वित्तीय एवं एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन कर अंतरराज्यीय गिरोहों और प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई चेन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गौ तस्करी में इस्तेमाल वाहनों के राजसात की कार्यवाही पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने और स्वयं पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों के कुल 105 लंबित मामलों, म्यूल अकाउंट, पीओएस और ऑनलाइन शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

यातायात व्यवस्था की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी आई है। इसके बावजूद आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए। अधिक दुर्घटनाग्रस्त स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.