Uncategorized

जयनगर में मां-बेटे के शव अलग-अलग जगह मिलने से सनसनी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम तैनात

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना इलाके में मां-बेटे की संदिग्ध मौत हो गई है। छात्र सुजल बरेठ 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी मौत से कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

कुछ दिन पहले छात्र सुजल का शव महावीरपुर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में मिला था। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। बाद में छात्र की मां का शव केशवनगर स्थित उनके घर से बरामद हुआ। मां पेशे से टीचर थीं। मां और बेटे के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों की संदिग्ध मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सुजल स्कूल का होनहार छात्र था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके और मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल मां-बेटे की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है।

सूरजपुर एसपी योगेश पटेल ने बताया कि 9 अक्टूबर से मृतका का मोबाइल बंद था। इसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा था। एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेजों की भी जांच की गई है। कुछ अहम सुराग मिले हैं।

हिरासत में लिया गया कथित प्रेमी मृतका टीचर रजनी बरोट का करीब पांच साल पहले पति से तालाक हो गया था। वह जांजगीर की रहने वाली थी और बेलटिकरी मिडिल स्कूल की टीचर थी। पति से तालाक के बाद वह केशवनगर में किराए के मकान में रहती थी।

पूछताछ में पता चला है कि रजनी बरोट का एक युवक से अफेयर था और वह उसके घर आता-जाता था। रजनी ने कुछ माह पूर्व 20 लाख रुपये का लोन लिया था। इसे लेकर उसका कथित प्रेमी से विवाद हुआ था। आशंका है कि उसने ही टीचर और बेटे की हत्या कर दी है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button