Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Supreme Court stays arrest of moneylender Rohit | सूदखोर रोहित को SC से राहत…4 FIR में गिरफ्तारी रोक: बाकी केसों में कार्रवाई जारी, रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस – Chhattisgarh News
Breaking News

Supreme Court stays arrest of moneylender Rohit | सूदखोर रोहित को SC से राहत…4 FIR में गिरफ्तारी रोक: बाकी केसों में कार्रवाई जारी, रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस – Chhattisgarh News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 06 04t130212439174909369217514793191766 1766336529
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुप्रीम कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर दर्ज 4 मामलों पर गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ये चारों FIR पुरानी बस्ती थाने में जून-जुलाई 2025 में दर्ज की गई थी। चारों केस में रोहित तोमर पर पीड़ितों को डरा-धमकाकर ज्यादा ब्याज वसूलने का आरोप था।

.

सुप्रीम कोर्ट में रोहित का केस देख रहे एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने बताया कि चारों ही केस में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। कोर्ट में दलील दी गई थी कि चारों ही केस कॉमर्शियल लेन-देन से जुड़े हैं। इसके अलावा ब्याज में पैसा वैद्य साहूकारी लाइसेंस के आधार पर दिए गए थे।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 19 दिसंबर को चारों मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। हालांकि, इन चारों केस के अलावा रोहित पर दूसरे मामलों में भी कार्रवाई चल रही है। इन मामलों में पुलिस अब भी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

short text 4 1766370234

भाई पकड़ा गया, रोहित का सुराग नहीं

9 नवंबर को पुलिस ने रोहित के साथ फरार चल रहे भाई वीरेंद्र तोमर को MP से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा था, लेकिन पूछताछ में भी उसने रोहित के ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं।

image 2025 12 21t200715761 1766327751

16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज

तोमर बंधुओं के खिलाफ 5 महीने में 8 नए केस सामने आए हैं। उन पर 16 से ज्यादा अपराध के मामले दर्ज हैं। वहीं, मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोपों के 8 नए केस दर्ज हुए हैं। पुराने मामलों सहित दोनों भाइयों पर 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

image 2025 12 21t200756556 1766327796

पीड़ितों के बड़े खुलासे- 10 गुना तक वसूली

  • नरेश सचदेवा: 2.5 लाख लिए → 20 लाख लौटाए
  • गोपाल कुमार: 2 लाख लिए → 28 लाख चुकाए
  • हरीश कछवाहा: 3.5 लाख लिए → 50 लाख वापस
  • जयदीप बनर्जी: 16 लाख लिए → 52 लाख वसूले

पुलिस की बड़ी तैयारी: पुराने केस फिर खुले, निगरानी बढ़ी

रायपुर पुलिस ने सभी पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू की है। वित्तीय लेन-देन पर कड़ी नजर है। मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की साइबर जांच जारी है। सहयोगियों और सपोर्ट नेटवर्क पर सघन निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तोमर बंधुओं के कारण आम लोगों और छोटे व्यापारियों में सालों से भय का माहौल बना हुआ था।

पुलिस की अपील: सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है “फरार रोहित तोमर के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।”

……………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सूदखोर वीरेंद्र कोर्ट में पेश…1 दिन की पुलिस रिमांड:जुलूस में हुआ बेहोश,लंगड़ाते दिखा, रोहित अब भी फरार; दोनों भाइयों पर 16 से ज्यादा केस

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। जुलूस के दौरान तोमर बेहोश हो गया।

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। जुलूस के दौरान तोमर बेहोश हो गया।

रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर बेहोश हो गया। लंगड़ाते हुए चल रहा था। बनियान फटी हुई थी। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस ने 5 महीने बाद MP के ग्वालियर से पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075264
Views Today : 20
Views Last 7 days : 2206
Views Last 30 days : 9865
Total views : 104287
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.